Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर मुद्दे पर कांग्रेस ने विधायक सरयू राय को घेरा कहा निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मानगो फ्लाईओवर मुद्दे पर कांग्रेस ने विधायक सरयू राय को घेरा कहा निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवर मुद्दे पर कांग्रेस ने विधायक सरयू राय को घेरा कहा निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा

    विधायक सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दायर किया जाए: आनंद बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कियेे जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्य को तेज़ी से कराये जाने एवं आमजनों के असुविधा का निराकरणा करें परन्तु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इसके विपरित कार्य कर रहे हैं। मानगो फ्लाईओवर का निर्माण न केवल मानगो की जनता बल्कि जमशेदपुर की बड़ी आबादी को यातायात सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित होगी ऐसे में सरयू राय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कर जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को और भी लचर करने की दिशा में कार्य कर रहें है। आम जनता को यह मालूम है कि मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य पूर्व विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा धरातल पर उतारा गया है। जिसका शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा किया गया था। ऐसे में जनहित एवं जनउपयोगी कार्य को बाधित किया जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण कुकृत्य है। सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का आरंभ से ही विरोध करते रहे हैं उन्होंने फ्लाईओवर कार्य को लेकर पहले तो जनता को दिग्भ्रमित करते हुए कहा था कि टाटा स्टील कभी उक्त कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं प्रदान करेगी, जब टाटा स्टील ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया तो उनके द्वारा मानगो फ्लाईओवर कार्य को रोकने के लिए एन॰जी॰टी॰ एवं पर्यावरण विभाग को पत्रचार कर कार्य को बाधित करने का प्रयास किया था। इसके बवजूद जब मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हो गया तो अब वे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोकने की षड़यंत्र रच रहे हैं। ऐसे अति महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी विकास कार्य का विरोध करने वाले विधायक सरयू राय का जमशेदपुर की जनता पुरजोर विरोध करेगी।
    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आन्नद बिहारी दुबे ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से यह मांग करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दायर किया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बाधित किये जाने की पुर्नावृति न हो अन्यथा अगर जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमिटी सड़क पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देगी। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

    मानगो फ्लाईओवर मुद्दे पर कांग्रेस ने विधायक सरयू राय को घेरा कहा निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहल्गाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन, जमशेदपुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन
    Next Article पहलगाम की गोलियाँ: धर्म पर नहीं, मानवता पर चली थीं

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.