Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला में विभिन्न परियोजनाओ के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सुरदा, राखा एवं केन्दाडीह माइंस के अलावा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, फुलडुंगरी रोड के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा फुलडुंगरी रोड में प्रतिपूरक वनरोपण भूमि तथा एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं अन्य परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए वन विभाग, अंचल, अनुमंडल, राजस्व, यांत्रिकी एवं कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारियों को स्थानीय स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया पूरा करने का निदेश दिया गया ।

    बैठक में वन भूमि पर प्रस्तावित योजनाओं के लिए एनओसी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें ताकि एनओसी जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

    वर्चुअल बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, ईडी एचसीएल, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, सीओ धालभूमगढ़ श्री समीर कच्छप, बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा, सीओ घाटशिला एवं सीओ मुसाबनी जुड़े।

    उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी. बी. एम. एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: फाउंड्री डिवीजन की एक सीट के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

    Related Posts

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    July 18, 2026

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    July 18, 2026

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.