Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब भी दानवीरता की बात होगी महादानी भामाशाह का नाम सबसे पहले आएगा- राकेश साहू
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जब भी दानवीरता की बात होगी महादानी भामाशाह का नाम सबसे पहले आएगा- राकेश साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब भी दानवीरता की बात होगी महादानी भामाशाह का नाम सबसे पहले आएगा- राकेश साहू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बुधवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा महादानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती समारोह राष्ट्र गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से महादानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पहलेे जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से शोभायात्रा निकाली गयी, जो एग्रीको सिग्नल होते हुए भालूबासा रोड़ से साकची गोल चक्कर से एमजीएम गोलचक्कर भामाशाह चौक पहुंचकर कार्यक्रम में तब्दील हुआ।
    भालुबासा चौक पर आकाश जयसवाल के नेतृत्व मे शोभा यात्रा मे शमिल लोगो के बीच फल वितरण एवं अध्यक्ष राकेश साहू को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, हलवा एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस दौरान जय भामाशाह, जय तेली समाज, दानवीर भामाशाह अमर रहे। तेली एकता जिंदाबाद के जयकारे से लौहनगरी गूंज उठा।
    मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि लोकहित व आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा को चिरस्थाई रखने के लिए बिहार, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इनके नाम से कई योजनाएं भी चलाई जाती है। जब भी दानवीरता की बात होगी, उनमें महादानी भामाशाह का नाम सबसे पहले आएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग की कार्रवाई में लगभग 10 लाख रू. का अवैध शराब जब्त
    Next Article पहलगाम में मजहबी आतंक का सबसे बर्बर चेहरा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.