Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी है। खाता नंबर 171, प्लॉट नंबर 197, रकबा 22 एकड़ 93 डिसमिल जमीन पर निर्माण पर रोक लगी थी। इस जमीन पर केस दर्ज है। इसके बावजूद निर्माण नहीं रुका। वन विभाग ने कई बार जांच की। जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दी गई।

    भूमि माफियाओं ने इस जमीन पर करीब 200 प्लॉट काटकर करोड़ों में बेच दिए। वन विभाग की सख्ती के बाद कुछ लोगों ने अपने-अपने प्लॉट बेचने की घोषणा कर दी। जादूगोड़ा के एक खरीदार ने बताया कि वह 1800 स्क्वायर फीट जमीन ₹400 प्रति स्क्वायर फीट की दर से बेचने को तैयार है। उसने कहा कि यह जमीन मेहनत से खरीदी थी। बैंक से लोन भी लिया। अब कार्रवाई के डर से पूरी पूंजी डूबने का खतरा है। इसलिए नुकसान से बचने के लिए जमीन बेचना चाहता है। उसने भूमि माफियाओं पर नाराजगी जताई।

    दुड़कू के गोकुलधाम सोसाइटी और रामेंद्र नगर में भी वन भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बेचे गए। कई लोगों ने मकान बना लिए। वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को मानगो रेंज के फॉरेस्टर सुबीर कुमार दंडपात और वन कर्मी रामजीत मुर्मू जांच के लिए पहुंचे। वहां भूमि माफियाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसकी शिकायत जादूगोड़ा थाना में की गई। रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी गई। अब आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी।

    थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली है। फोर्स की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगली बार कार्रवाई से पहले थाना को सूचित करें, ताकि पेट्रोलिंग गाड़ी भेजी जा सके।

    राष्ट्र संवाद में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। फॉरेस्टर और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मी रामजीत मुर्मू ने बताया कि इस जमीन पर केस दर्ज है। कई माफियाओं पर भी मामला दर्ज हुआ है। इसके बावजूद निर्माण जारी है।

    वन परिसर पदाधिकारी ने 10 दिसंबर 2022 को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पास जुर्म प्रतिवेदन समर्पित किया था। यह प्रतिवेदन वनरक्षक रामजीत मुर्मू ने 10 नवंबर 2022 को तैयार किया था। गश्ती के दौरान पीएफ क्षेत्र में दर्जनों पेड़ काटे गए थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई। इस मामले में शकुंतला भगत, पति स्वर्गीय रामेंद्र नाथ भगत के खिलाफ केस दर्ज हुआ। दो साल बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। विभाग ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है। जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

    वन विभाग ने 27 दिसंबर 1952 के दस्तावेजों का हवाला देकर कार्रवाई शुरू की है। विभाग अब त्वरित कार्रवाई में जुटा है। पेड़ काटने और झोपड़ी बनाने के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। विभाग की सख्ती के बाद प्लॉट खरीदने वाले बेचैन हैं। कई लोगों ने कहा कि उनका पैसा डूबने को है।
    कुलड़िहा पंचायत में भूमि माफिया लगातार सरकारी भूमि, कृषि भूमि, आदिवासी जमीन और वन भूमि पर गिद्ध दृष्टि जमाए हैं

    जादूगोड़ा दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा गूगल ऑनलाईन टेस्ट का आयोजन किया
    Next Article पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.