Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा गांधी मैदान यूथ क्लब, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया पुरस्कृत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा गांधी मैदान यूथ क्लब, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया पुरस्कृत

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा गांधी मैदान यूथ क्लब, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया पुरस्कृत

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा।
    स्थानीय प्रतिभा को उभारने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोर्ट रोड स्थित शिव धाम मोहल्ले में हैप्पी क्लब की ओर से वन नाइट शॉर्ट बॉउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया। वन नाइट इस टूर्नामेंट में जामताड़ा के सोलर टीम ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत पूजा अर्चना की एवं राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ किया। पूरी रात मैच होने के उपरांत रविवार प्रातः पुरस्कार वितरण हूआ।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन एवं शारीरिक फिटनेस का जरिया नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बेहतर कैरियर भी बनाया जा सकता है। इसलिए इस टूर्नामेंट में जितने भी खिलाड़ी शामिल हैं वे जीत हार पर ध्यान ना दे बल्कि उनके अंदर जो एक खिलाड़ी है उस खिलाड़ी को उभारने का प्रयास करें। खेल को खेल की भावना से खेलें और अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

    बता दे की शनिवार की देर शाम टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ और अहले सुबह रविवार को पुरस्कार वितरण किया गया। वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री टूर्नामेंट के फाइनल में गांधी मैदान यूथ क्लब और स्टार क्लब के टीम में भिरंत हुई। जिसमें विजेता गांधी मैदान यूथ क्लब तो उपविजेता स्टार क्लब कोर्ट रोड रहा। मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा के हाथों से विनर और रनर टीम को पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हेमंत झा एवं हैप्पी क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष – संजीव सरदार
    Next Article जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने रविवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.