श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमेटी मध्य बस्ती के तत्वावधान में भोक्ता झूलन पर्व धूमधाम से मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमेटी मध्य बस्ती के तत्वावधान में भोक्ता झूलन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन शिव भक्तों ने भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए करीब 50 फीट ऊंचे खूंटे पर डंडे के सहारे चारों तरफ चक्कर लगाकर आस्था दिखाया। इससे पूर्व सभी भक्तों ने छोटा तालाब में स्नान कर 24 घंटे का उपवास रख दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचे। बताया गया है कि चड़क पूजा में भगवान शिव से मन्नत मांगने वाले भक्तों की मुराद पूरी होने पर वह रजनी फोड़ा करवाते हैं। इन भक्तों को भोक्ता भी कहा जाता है। मंदिर में शिवलिंग के सामने नतमस्तक होकर पूजा करने के बाद सीधे तौर पर नुकीले किलों को उन भोक्ताओं की पीठ पर घुसा दिया जाता है। उसके बाद भोक्ता 50 फीट ऊपर खूंटे पर जाकर हवा में घूमकर अपना करतब दिखाते हैं। विदित है कि इस कमेटी द्वारा करीब 95 वर्षों से कांड्रा मध्य बस्ती में इस पूजनोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। इस मौके पर
संध्या में छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया जिसमें पश्चिम बंगाल के झूमर सम्राट रेवती महतो को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, कमिटी के अध्यक्ष विजय महतो, प्रशिक्षित महतो, मनोज महतो, गुरुपदो दत्ता, रासू दास, चन्दन मोदक समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।