Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस पर दिल्ली की कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा होगी या नहीं, इस पर कोर्ट अब 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. बता दें कि उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2017 में उन्नाव में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अगस्त महीने में ही आरोप तय किए. जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सेंगर के साथी शशि सिंह के खिलाफ भी नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोप तय किए.अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं.सीबीआई ने गुरुवार को अदालत को बताया था कि कुलदीप सेंगर और उसके भाई ने लड़की के पिता पर हमला किया और तीन राज्य पुलिस अधिकारियों एवं पांच अन्य के साथ मिलकर शस्त्र कानून के एक मामले में उसे फंसाया.सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता से मारपीट की और राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों एवं पांच अन्य के साथ मिलीभगत से उसे हथियार कानून मामले में फंसा दिया था. जांच एजेंसी ने जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा को बताया कि विधायक और उसके सहयोगियों ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी जिसमें 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के पिता पर देशी पिस्तौल और पांच कारतूस रखने का आरोप लगाया.दरअसल, भाजपा से निष्काषित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर वर्ष 2017 में कथित रूप से नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप है. इस मुकदमे के सिलसिले में बीती 28 जुलाई को पीड़िता, उसके वकील व परिवार के अन्य सदस्य रायबरेली जा रहे थे. तभी उनकी कार को एक ट्रक टक्कर मार दी थी.इसमें पीड़िता की चाची व मौसी की मृत्यु हो गई थी. पीड़िता व उसका वकील गंभीर रुप से जख्मी हुए थे. पीड़िता व उसके वकील को एम्स लाया गया था. पीड़िता ने सीबीआई के सामने हादसे के पीछे सेंगर का हाथ बताया था.सेंगर के सहयोगियों ने उसके पिता को कथित तौर पर प्रताड़ित किया था और अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में कथित तौर पर तीन अप्रैल, 2018 को फंसा दिया था. उनकी नौ अप्रैल, 2018 को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई.अदालत ने पहले सेंगर और उसके भाई अतुल सेंगर और नौ अन्य के खिलाफ पीड़िता के पिता की हत्या और अन्य आरोपों में आरोप तय किया था. अदालत ने सेंगर और सह-आरोपी शशि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप भी तय किए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्भया गैंगरेप केस: चौथे दोषी ने मौत की सजा के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की
    Next Article ‘पानीपत’ के खिलाफ हरियाणा में जाटों का प्रदर्शन

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.