Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Headlines ओड़िशा

    ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

     

    ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने सोमवार को भीम राव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया, ‘‘माननीय राज्यपाल श्री डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉ. बी. आर. आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।’’

    पार्टी लाइन से हटकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के नेता शहर के एजी स्क्वायर पर एकत्र हुए और आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ए. जी. चौक, भुवनेश्वर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। हमारी सरकार डॉ. आंबेडकर की समानता की विचारधारा का अनुसरण करती है।’’

    ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. बी. आर. आंबेडकर को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। दूरदर्शी नेता और विद्वान अपने पूरे जीवन में सामाजिक न्याय के हिमायती रहे, जो आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्हें वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के वास्ते उनके आजीवन प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

    ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस भवन में एक स्मृति सभा आयोजित की। आंबेडकर को अनुसूचित जातियों के सशक्तिकरण के लिए उनके आजीवन संघर्ष और संविधान का मसौदा तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।

    दलित परिवार में 1891 में जन्मे आंबेडकर एक प्रतिभाशाली छात्र थे, जिन्होंने विदेश में पढ़ाई की। भारतीय समाज में उनके साथ हुए भेदभाव ने उन्हें एक प्रतिबद्ध समाज सुधारक बना दिया। वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। 1956 में उनकी मृत्यु हो गई।

    ओडिशा के राज्यपाल मुख्यमंत्री विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी
    Next Article तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.