आशियाना आदित्य में रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आशियाना आदित्य में रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित आमसभा में सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से और निर्विरोध रूप से किया गया। फ्लैट मालिकों ने हाथ उठाकर मेजर सत्यनारायण को अध्यक्ष, राजीव नंदन को उपाध्यक्ष, दीपेन सरकार को महासचिव, पी. के. सिंह एवं रेणु झा को सहायक सचिव, निकिता परिवाल को कोषाध्यक्ष और पुष्कर कुमार को सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में चुना। कार्यकारिणी सदस्यों में सुप्रभा पति, सुनीता वर्मा, डॉ. विजय मोहंती, पुष्पा सिंह, स्नेहा विश्वास, प्रीतम कुमार सिंह, अनुपम, नियति राय, डॉ. पूनम, डॉ. सिकंदर प्रसाद, नेहा सिंह और चाणक्य रिशु को निर्विरोध चुना गया। आमसभा का संचालन निर्वाचन मंडली के सदस्यों सुरेश चौधरी, शशिभूषण कुमार और मोहन कुमार ठाकुर ने किया। लीगल एडवाइजर उमेश कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को रेजुलेशन पढ़कर सुनाया और सुझावों के आधार पर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके पहले पुरानी कमिटी को भंग कर नए बायलॉज का अनुमोदन किया गया और निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु एक अंतरिम कमिटी को अधिकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव मिश्रा ने की और धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार वर्मा ने किया। आमसभा में गुरुस्वामी शंकरण, प्रमोद कुमार सिंह, उषा रानी, इंदु देवी, अजीत शर्मा, विभा चौधरी, रेखा, रीटा ठाकुर, सुमन, गणेश सिंह, बी. के. सिंह, डॉ. कुंदन सिंह समेत भारी संख्या में फ्लैट मालिक उपस्थित रहे।

