Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर का मना 106 वां जन्म दिवस,लगा रक्तदान शिविर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर का मना 106 वां जन्म दिवस,लगा रक्तदान शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर का मना 106 वां जन्म दिवस,लगा रक्तदान शिविर

    कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने के प्रति किया प्रेरित

    राष्ट्र संवाद सं

    कुंडहित (जामताड़ा): रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मार्केट कंपलेक्स में डॉ विश्वेश्वर खां वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर विशेश्वर खां की एक सौ छः तम जन्म जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, वंदना खां, पूर्व राज्यसभा सदस्य भूतनाथ सोरेन, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल उपस्थित थे। शिविर का आयोजन से पहले उनके परिवार,मुख्य अतिथि एवं सदस्यगण डॉ विशेश्वर खां के चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ विश्वेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पूर्व विधायक सह झारखंड विधानसभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर डॉ विश्वेश्वर खां की 106 तम जन्म जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह किया गया। वर्तमान समय मे रक्त की अत्यधिक कमी को देखते हुए वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन करना जिला मे प्रशंसा का विषय बना हुआ है। वही कार्यक्रम में 80 व्यक्तियों को निशुल्क पावर चश्मा वितरण किया गया।मौके पर सोसाइटी के सचिव रथिन घोष ने कहा हम सभी डॉ विश्वेश्वर खां की जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष सुदूरवर्ती इलाकों मे रक्तदान शिविर का आयोजन करते है। ताकि लोग रक्तदान के प्रति प्रेरित हो। वही सोसाइटी के सह सचिव गौतम खां ने कहा डॉ खां के आदर्श को जन मानस में फैलाते हुए अच्छे सामाजिक कार्य करना ही सोसाइटी का मकसद है। सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का अलावे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, आर्थिक रुप से पिछड़े छात्र- छात्राओ को आर्थिक मदद किया जाता है। उल्लेखनीय है इस शिविर के दौरान कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने भी अपना रक्तदान किया और लोगों को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने के प्रति अपील किया। मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष मानव चंद्र लौह, भागवत झा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य सुखदेव माजी,गौतम खां,सदस्य दिवाकर मंडल,
    प्रोसेनजीत घोष,तन्मय घोष,मनजीत पातर के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण एवं अतिथि गन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद, दो युवक गिरफ्तार
    Next Article राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय और एसपी डाॅ एहतेशाम वकारिब के कार्यों का किया सराहना

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.