Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुवाहाटी : डंपर ने पहले कार को और फिर भागने की कोशिश में दो स्कूटर को मारी टक्कर, दो मरे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    गुवाहाटी : डंपर ने पहले कार को और फिर भागने की कोशिश में दो स्कूटर को मारी टक्कर, दो मरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवाहाटी : डंपर ने पहले कार को और फिर भागने की कोशिश में दो स्कूटर को मारी टक्कर, दो मरे

     

    असम के गुवाहाटी में तेज गति से जा रहे एक डंपर ने एक कार और दो स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 37 बायपास पर, शहर के लालमाटी इलाके में बुधवार शाम को हुआ।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर मौके से भागने की कोशिश में दो स्कूटर को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक स्कूटर डंपर के पहियों के नीचे आ गया।

    अधिकारी ने बताया कि एक स्कूटर पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य स्कूटर सवार व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजा रॉय और मृदुल डेका के रुप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो कर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी और डंपर को जलाने की भी कोशिश की।

    लोगों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर डंपर अक्सर तेज गति से चलते हैं और कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने यातायात और गति सीमा नियमों के सख्ती से पालन की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    गुवाहाटी : डंपर ने पहले कार को और फिर भागने की कोशिश में दो स्कूटर को मारी टक्कर दो मरे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछऊ महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसडीपीओ ने लिया स्टेडियम का जायजा
    Next Article नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में ‘योग्य’ शिक्षकों ने कोलकाता में रैलियां निकालीं

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.