Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया का दौरा कर योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया का दौरा कर योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया का दौरा कर योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीति आयोग, दिल्ली की दो सदस्यीय टीम द्वारा दो दिवसीय जिला भ्रमण के प्रथम दिन मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया का भ्रमण कर विभिन्न पंचायतों मे संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। अपने दौरा के क्रम में उन्होंने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कई आंगनबाड़ी केंद्र तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र तथा विद्यालय में साफ-सफाई, सजावट तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों, विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों से वार्ता कर सम्बंधित जानकारी भी ली। साथ ही, सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला समेत जिला व प्रखंड के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नीति आयोग की टीम देर शाम रपचा पंचायत के पिंडराबेड़ा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि टीम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास से जुड़े योजनाओं के संबंध में जानकारियां प्राप्त करेगी। विदित है कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग जिले के विकास एवं प्रगति को मासिक डेल्टा रैंकिंग का आधार मापती है। यह रैंकिंग पांच प्रमुख विषयों पर आधारित होता है जिसमें सामाजिक एवं आर्थिक विषय प्रमुखता से जुड़े रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रवेश मार्ग को रैयत मनसा राम महतो ने रोक
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.