Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया कलाकारों का मुद्दा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया कलाकारों का मुद्दा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया कलाकारों का मुद्दा

    घाटशिला l संवाददाता

    झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कलाकारों की स्थिति को लेकर सरकार से पहल की मांग की है. उन्होंने राज्य में कला-संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाते हुए कहा कि इससे लोक कलाकारों और कला प्रेमियों को संरक्षित मंच मिलेगा।

    *सीनियर फेलोशिप कलाकारों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति दी जाए – संजीव सरदार*

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड के कलाकार देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहरा रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक किसी प्रकार की सम्मान राशि या रोजगार की सुविधा नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीनियर फेलोशिप कलाकारों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति दी जाए, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

    *लोक कला-संस्कृति को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए*

    इसके साथ ही विधायक श्री सरदार ने लोक कला-संस्कृति को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का भी आग्रह किया ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सके।

    *राज्य के कलाकारों में जगी नई आस*

    विधायक संजीव सरदार के इस मुद्दे को सदन में उठाने के बाद राज्यभर के कलाकारों में उत्साह देखने को मिला है। कलाकारों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी और झारखंड की लोक कला को संरक्षित करने के लिए आवश्यक निर्णय लेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरण किस्कू बने पूर्वी सिंहभूम जिला सब -जूनियर कबड्डी टीम के कप्तान
    Next Article डालसा का जागरूकता मोबाइल वैन बोड़ाम पहुंचा, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.