Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिप सदस्या वंदना खां ने कुंडहित पूर्वांचल के कई समस्याओं को जिला परिषद की बैठक में उठाया, उप विकास आयुक्त ने लिया संज्ञान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिप सदस्या वंदना खां ने कुंडहित पूर्वांचल के कई समस्याओं को जिला परिषद की बैठक में उठाया, उप विकास आयुक्त ने लिया संज्ञान

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिप सदस्या वंदना खां ने कुंडहित पूर्वांचल के कई समस्याओं को जिला परिषद की बैठक में उठाया, उप विकास आयुक्त ने लिया संज्ञान

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कुंडहित के जिला परिषद सदस्या वंदना खां द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति काफी एक्टिविटी देखी जा रही है ।वंदना खां द्वारा कुंडहित पूर्वांचल के कई समस्याओं के बारे में जिला परिषद की बैठक में मुद्दा को उठाया गया। बता दें वंदना खां बैठक में चर्चा के क्रम में उन्होंने कहा कि कुंडहित पूर्वांचल में जितने भी सड़कों का शिलान्यास हुआ है क्या उन सभी सड़कों का टेंडर हुआ है या नहीं हुआ है अगर नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द टेंडर किया जाए ताकि सड़कों का काम शुरू हो सके और जिस तरह से पूर्वांचल के लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उससे निजात मिल सके। इसके अलावा उन्होंने पूर्वांचल के कई सड़के उदाहरणस्वरूप खजूरी से मुड़ाबेड़िया सहित आदि सड़कों के विषय में पूछा कि कब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।वही गेड़िया उच्च विद्यालय के सामने सरकारी शराब दुकान को हटाने का भी जिला परिषद सदस्या वंदना खां ने मांग किया ,जिस पर संज्ञान लेते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया ।वही कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर की पदस्थापन की मांग की गई। इसके अलावा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में जो रिजेक्ट किए गए हैं महिलाओं का आवेदन उसकी भी शिकायत की गई और कहा गया क्यों उनका आवेदन रिजेक्ट किया गया?वही प्रति पंचायत में 10 नये चापाकल लगाने की सूची की मांग की गई जिसमें उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।जिला परिषद सदस्या के द्वारा केंद्रीय नल जल योजना बंद का कारण, कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी पंचायत अंतर्गत लाइकापुर इसके अलावा सुद्राक्षीपुर, मुड़ाबेढ़िया में सुखे बोरिंग होने के कारण फिर से प्राक्कलन तैयार कर कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुराने विवाद में दो युवकों को मारी गोली
    Next Article विद्यालय के प्रभारियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.