
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 7 दिसंबर को समाज के लोग पहले मतदान करें फिर जलपान करें उन्होंने कहा कि समाज के मान-सम्मान की रक्षा के साथ स्थानीय नीति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन नक्सलवाद मुक्त राज्य के साथ अपराध मुक्त वातावरण जो दे सके देश हित, राज्य हित में ब्रह्मर्षि विकास मंच उसके साथ खड़ा है
उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवियों युवाओं और माताओं बहनों से आग्रह है कि स्वस्थ लोकतंत्र के स्थापना के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से ही सभी समस्याओं का निदान होता है लोकतंत्र ही सभी को समान अधिकार दिया है लोगों को अपने वोट की कीमत को पहचानना चाहिए और ऐसी सरकार का निर्माण करना चाहिए जो प्रदेश को राष्ट्रीय ऊंचाई पर ले जा सके

