Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी ने किया नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान, बाबुलाल मरांडी होंगे नेता प्रतिपक्ष
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीजेपी ने किया नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान, बाबुलाल मरांडी होंगे नेता प्रतिपक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजेपी ने किया नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान, बाबुलाल मरांडी होंगे नेता प्रतिपक्ष

    रांची: बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल के नेता की बैठक में इस पर सहमति बनी. बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने की घोषणा पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की राय जानने के बाद सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई है.

     

     

    विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद भूपेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी ताकत से निभाऊंगा और विधायकों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा.

     

    उन्होंने कहा कि सदन के अंदर और बाहर सभी को साथ लेकर चलूंगा. हम सभी विधायक मिलकर सदन के अंदर विपक्ष की भूमिका निभाने का काम करेंगे. मुझे उम्मीद है कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं का मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा. इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आए के लक्ष्मण ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद बाबूलाल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं. बाबूलाल मरांडी को नेता बनाया गया, उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी और सदन में भाजपा एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी.

     

    भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नामित पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई नेता मौजूद रहे.

    नेता के चयन से पहले दोनों पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में एक-एक कर विधायकों की राय ली. उसके बाद बैठक शुरू हुई जिसमें सीपी सिंह और चंपाई सोरेन को छोड़कर सभी विधायक मौजूद थे. बैठक से अनुपस्थित रहने वाले दोनों विधायक रांची से बाहर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए.

     

     

    बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी जल्द ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए विधानसभा में उनके नाम की अनुशंसा करेगी. जिसके बाद विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नामित किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
    Next Article डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.