जनता दल यूनाइटेड की आम सभा में सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित सिद्धू-कानू स्कूल के प्रांगण में आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) द्वारा एक भव्य आम सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर JDU की सदस्यता ग्रहण की।
मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन महिलाओं का JDU में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “यह सभी महिलाएं पहले विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ी थीं, लेकिन अब इन्होंने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।”
इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं को JDU की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया। आम सभा में महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और पार्टी में जुड़ने के अपने निर्णय को सही ठहराया।
सभा में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे जनता दल यूनाइटेड की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं और आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
यह आयोजन जनता दल यूनाइटेड के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि थी, बल्कि क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का संकेत भी दिया।