Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय : थाना परिसर से ही कमांडर जीप की चोरी
    Breaking News अपराध बेगूसराय

    बेगूसराय : थाना परिसर से ही कमांडर जीप की चोरी

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बेगूसराय : बेगूसराय से हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां थाना परिसर से ही कमांडर जीप गाड़ी चोरी हो गया । वहीं थाना परिसर से कमांडर जीप गाड़ी चोरी होने के बाद पुलिस भी हैरान हो गए। यह पूरा मामला मटिहानी थाना की है। आपको बताते चले की मटिहानी थाना परिसर से कमांडर जीप चोरी करने के मामले में दरोगा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर  मटिहानी थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है। उनके साथ चोरी करने में शामिल मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह, मटिहानी थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को भी हाजत में बंद किया गया है। इन लोगों के द्वारा मटिहानी थाना परिसर में पुलिस द्वारा जप्त कर लगाई गई कमांडर जीप थाना परिसर से बदल दी गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बताते हैं कि 7 फरवरी को मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के समीप कमांडर जीप ने एक साइकिल पर सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी।  घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, वहीं दूसरी छात्रा बबलू ठाकुर की पुत्री 18 वर्षीय शिमी कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को लगने के बाद पुलिस ने  पूरे मामले में एक्शन लेते हुए कमांडर जीप को जप्त कर लिया।घटना में जब्त कमांडर जीप को मटिहानी थाना लाया गया। जहां दरोगा सुजीत कुमार जो वर्तमान में नगर थाना बेगूसराय में कार्यरत है। वह मटिहानी थाना के ही आवास में रह रहे हैं। इससे पहले मटिहानी थाना में वह लगभग 4 वर्षों तक रहे हैं। इसलिए यहां के लोगों से अच्छी जान पहचान हो गई थी। मटिहानी थाना के कुछ युवक उनसे मिलने थाने पर भी आया करते थे। उन्हीं युवकों में से मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह, मटिहानी थाना में कभी-कभी प्राइवेट ड्राइवर के रूप गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर मोहम्मद जाकिर और अन्य तीन लोगों के सहयोग से सुजीत कुमार ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने थाना में लगी कमांडर जीप को 5 दिन पूर्व रात्रि 12 बजे के बाद चुपचाप धक्का देकर थाने से निकाल लिया और वहां दूसरी जीप खड़ी कर दी। इस बात की खबर जब थाना अध्यक्ष को लगी तो सीसीटीवी कैमरा चेक करवाया गया। सीसीटीवी में सभी सबूत मिल गए। उसके बाद प्राथमिक की दर्ज कर सुजीत कुमार कारी सिंह गोनू सिंह मोहम्मद जाकिर आदि को गिरफ्तार कर मटिहानी थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है। इस संबंध में सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया है कि 15 फरवरी को थाना से जानकारी मिली कि एक जीप कमांडर चोरी हो चुका है। जब इसकी जांच की गई तो उसमें पता चला कि दरोगा सुजीत कुमार और तीन सहयोगी मिलकर मटिहानी थाना कैंपस से गाड़ी चुरा कर ले गया और उसके जगह पर दूसरे कमांडर जीप को लगा दिया। इस मामले में दरोगा सुजीत कुमार एवं उसके सहयोगी तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया है कि 7 फरवरी को बदलपुर के पास जीप कमांडर से दो छात्र को कुचल दिया था। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। इस मामले में कमांडर जीप को जप्त कर थाना लाया गया था। तभी 15 फरवरी को थाना सही कमांडर की चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जिसमें दरोगा सुजीत कुमार एवं तीन अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटंडवा के उड़सू में एक टायर दुकान में लगी भीषण आग
    Next Article जनता दल यूनाइटेड की आम सभा में सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.