Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय बजट पर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने किया संबोधित
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केंद्रीय बजट पर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने किया संबोधित

    शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल
    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय बजट पर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने किया संबोधित

    *शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर मंथन के लिए बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे पी शर्मा, सीए राजीव अग्रवाल समेत शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गोष्ठी में केंद्रीय बजट 2025 की नीतिगत पहल, कर सुधारों, आर्थिक विकास पर प्रभाव और व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मध्यम वर्ग को टैक्स में मिली राहत, कृषि और ग्रामीण विकास को मिले नए प्रोत्साहन, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए बड़े सुधार तथा बुनियादी ढांचे के विकास में बढ़े निवेश जैसे मुद्दों को केंद्र में रखा गया।

     

    गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने, औद्योगिक विकास को गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग को राहत देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार तैयार करेगा। इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास में ऐतिहासिक निवेश किया गया है। राज्यों को ₹1.5 लाख करोड़ का ब्याज-मुक्त ऋण, ₹10 लाख करोड़ की एसेट मोनेटाइजेशन योजना और शहरी विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ का ‘अबिन चैलेंज फंड’ इस बजट को दीर्घकालिक दृष्टिकोण वाला बनाते हैं। निर्यात संवर्धन मिशन और ‘भारत ट्रेड नेट’ प्लेटफॉर्म व्यापार को और सरल बनाएंगे, जिससे भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। निर्यात को गति देने के लिए सरकार द्वारा गैर-शुल्क बाधाओं को हटाने की पहल भी उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया।

     

    गोष्ठी के दौरान उपस्थित व्यवसायियों और उद्यमियों ने बजट से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका राजीव प्रताप रूडी ने विस्तार से उत्तर दिया। गोष्ठी में मौजूद जमशेदपुर के व्यापारिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने बजट को समावेशी, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बताते हुए इसकी सराहना की।

    गोष्ठी में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन सीए राजीव अग्रवाल ने किया।

    इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानव केडिया, मानव, अभिषेक अग्रवाल, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतम चंद गोलछा, अधिवक्ता खजांची लाल मित्तल, सीए सोसायटी के अध्यक्ष कौशलेंद्र दास, जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बर्णवाल, संजीव सिंहा, रेणु शर्मा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, विजय तिवारी, नीलू मछुआ, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, ज्वैलर्स एसोसिएशन के विपिन आदेसरा, जगदीश खंडेलवाल, अशोक सारस्वत, महेश सरायवाला, विजय शंकर पाठक, संदीप मुरारका, श्रवण देविका, श्रीमती सुमन नागेलिया, सुरेश शर्मा, भारत मखनी, सतीश सिंह, मुरलीधर केडिया, उदय जायसवाल, राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।

    केंद्रीय बजट पर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने किया संबोधित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोमुहानी हुआ भक्ति से कुंभमय
    Next Article व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज के सीता-राम विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, धूमधाम से जनकपुर पहुंची बारात, लगे जयसियाराम के जयकारे

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.