Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रात 2 बजे आयोजित हुआ मैराथन, जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा
    Headlines खेल जमशेदपुर

    रात 2 बजे आयोजित हुआ मैराथन, जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद

    जमशेदपुर: रविवार को लोनावाला में आयोजित टाटा अल्ट्रा मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। टीम के रॉक मास्टर अरुपानंद महतो ने इस कठिन दौड़ में 35 किलोमीटर की दौड़ को 03 : 11 : 36 घंटे में पूरा कर टीम को गौरवान्वित किया। उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार ने 03 : 46 : 07 घंटे में दौड़ को पूरा किया। वहीं अरूंजय कुमार 04 : 08 : 24 घंटे में अपना 35 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा किये।
    इसके अलावे अभिषेक पाण्डेय ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर सबको चौंका दिया।
    बताते चलें कि यह दौड़ आधी रात में शुरू हुई। मैराथन में इसे कठिन दौड़ के श्रेणी में रखा गया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एम्स द्वारा यह दौड़ प्रमाणित था। बताया गया कि सह्याद्रि पर्वतमाला की चुनौतीपूर्ण उतार-चढ़ाव वाली ढलानें हर धावक को अपनी सहनशक्ति के स्तर को पूरी तरह से परखने का अवसर देती हैं। रोमांच से भरे इस दौड़ में भाग लेने के लिए रात 11: 45 बजे से ही धावकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अंधेरे रात में सभी धावकों के माथे पर अल्ट्रा रेज बेल्ट बंधा था। दौड़ के दौरान सभी धावकों के माथे पर बंधे अल्ट्रा रेज लाइट जगमगा रहा था।
    35 , 50 एवं 75 किलोमीटर के कैटगरी में दौड़ को बांटा गया था। 75 किलोमीटर के धावकों का रेस रात 12 : 30 बजे , 50 किलोमीटर का रेस रात 1 बजे जबकि 35 किलोमीटर का रेस रात ( तड़के ) 2 बजे शुरू हुआ। जमशेदपुर से गये धावकों ने रेस का भरपूर आनंद उठाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय स्तर पर नीप लागू करना जरूरीः डॉ. आर.एन. सिंह
    Next Article भाजपा के द्वारा केंद्रीय बजट पर हुई संगोष्ठी एवं परिचर्चा

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.