Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

    रायबरेली/ लखनऊ:लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे।

    लखनऊ से सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए गांधी सबसे पहले चुरुवा सीमा पर हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद वे बछरावां की ओर रवाना हो गए।

    बछरावां में गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया, जहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

    गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, “महंगाई काफी बढ़ गई है और भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।”

    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गांधी रायबरेली की ओर रवाना हो गए।

    इस बीच, कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया, जैसा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया, “25 कार्यकर्ताओं के साथ हमें नगर पंचायत कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। सांसद की जिम्मेदारी है कि वह यहां रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें, क्योंकि रायबरेली की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। लेकिन, राहुल गांधी जनता की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    इससे पहले आज सुबह गांधी लखनऊ हवाईअडडे पहुंचे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

     

     

    उप्र कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के लखनऊ हवाईअडडे पर पहुंचने की तस्वीरें जारी की ।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गांधी का बृहस्पतिवार को बछरावां में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम है। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित मूल भारतीय छात्रावास में छात्राओं से मिलेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तरपाड़ा में सहकारी संघ लिमिटेड में महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

     

     

    वह शंकरपुर, जगतपुर में राणा बेनी माधव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।

    तिवारी ने बताया कि अपने दौरे के दौरान गांधी ऊंचाहार और सदर विधानसभा क्षेत्रों में संक्षिप्त ठहराव की योजना बना रहे हैं। वह एक गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन
    Next Article रांची से प्रयागराज जा रही बस रामगढ़ में जलकर खाक

    Related Posts

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    September 16, 2026

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    September 16, 2026

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    बखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान

    स्वामी चिदात्मन जी ने ऋषि पंचमी पर कहा: भारत ऋषि भूमि व महात्माओं का देश है

    पोटका में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.