Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर के अन्ना चौक से जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक खड़े ट्रेलरों और बढ़ती सड़क दुर्घटना पर क्षेत्र के नागरिकों ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से की मुलाकात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गोविंदपुर के अन्ना चौक से जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक खड़े ट्रेलरों और बढ़ती सड़क दुर्घटना पर क्षेत्र के नागरिकों ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर के अन्ना चौक से जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक खड़े ट्रेलरों और बढ़ती सड़क दुर्घटना पर क्षेत्र के नागरिकों ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से की मुलाकात

    विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर प्रतिनिधिमंडल ने छह प्रमुख मांगो पर ज्ञापन सौंपकर ठोस समाधान की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। गोविंदपुर अन्ना चौक से टाटा पॉवर प्लांट, नुवोको सीमेंट कंपनी एवं टाटा मोटर्स के साउथ गेट होते हुए जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े भारी वाहन एवं ट्रेलर जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। आम जनता और दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी जंजाल से कम नहीं रह गया है। जनहित के इन समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा एवं आजसू नेताओं के संग क्षेत्रवासियों ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रेलरों और भारी वाहनों के कारण पैदल चलने वालों, स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क मार्ग पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविंदपुर, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, जोजोबेरा एवं जेम्को क्षेत्र के नागरिकों ने एक स्वर में प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सभी ने कहा कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी नागरिकगण बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    जिला उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गईं प्रमुख मांगें:

    नो पार्किंग लागू किया जाए: गोविंदपुर अन्ना चौक से लेकर जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रेलरों और भारी वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। साथ ही, “नो पार्किंग” के बोर्ड लगाए जाएं।

    गति सीमा तय की जाए: भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 20 किमी/घंटा निर्धारित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

    धूल-मिट्टी की सफाई हो: नुवोको सीमेंट प्लांट से निकलने वाले हाईवा ट्रकों के कारण सड़क पर जमा धूल-मिट्टी को नियमित रूप से साफ कराया जाए, ताकि सड़क पर धूल और फिसलने से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

    सड़क पर लाइट की व्यवस्था हो: टाटा मोटर्स, नुवोको सीमेंट प्लांट और पावर प्लांट द्वारा सड़क पर समुचित लाइट की व्यवस्था की जाए, विशेषकर बारीगोड़ा, जोजोबेरा, रहरगोड़ा, बामनगोड़ा और गदड़ा से गोविंदपुर तक, ताकि रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    बाईपास कॉरिडोर का निर्माण हो

    अन्ना चौक गोविंदपुर से थीम पार्क होते हुए हाईवे तक एक बाईपास कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र किया जाए, ताकि भारी वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    जनहित में कार्य करें कंपनियां: टाटा मोटर्स, नुवोको सीमेंट प्लांट एवं पावर प्लांट को लोकहित में कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि सड़क की व्यवस्था सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

    इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, कमलेश सिंह, संजय सिंह, हेमंत खलखो, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, रामबिलास शर्मा, अरविंद सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    गोविंदपुर के अन्ना चौक से जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक खड़े ट्रेलरों और बढ़ती सड़क दुर्घटना पर क्षेत्र के नागरिकों ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. सोना देवी की स्मृति में राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर का समापन
    Next Article ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन का हाथों में हथकड़ियां और जंजीरें पहन कर प्रदर्शन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.