Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा
    Headlines राष्ट्रीय

    ‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा

    नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह आए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली और वे घबरा कर घरों से बाहर आ गए।

    भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में पांच किलोमीटर की गहराई पर था और वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाजें सुनाई देने की खबरें हैं।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

    सीताराम बाजार निवासी अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह के झटके महसूस नहीं किए। कुमार ने कहा, ‘‘जब मैं उठा तो मुझे तेज कंपन महसूस हुआ और मैं घबरा गया। मैंने और मेरी पत्नी ने तुरंत अपने बच्चे को जगाया और बाहर की ओर भागे।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं हृदय रोगी हूं, इसलिए मैं और भी ज्यादा घबरा गया।’’

    सीताराम बाजार के एक अन्य निवासी सुंदर लाल ने शुरू में इसे छत पर मौजूद बंदरों की हरकत समझी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो हमें लगा कि छत पर मौजूद बंदर शोर मचा रहे हैं, लेकिन फिर हमें एहसास हुआ कि यह भूकंप है और हम सब बाहर भागे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत तेज भूकंप था और हम सब डर गए थे। लेकिन शुक्र है कि झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे।’’

     

     

    बुध विहार इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज में नजर आ रहा है कि भूकंप आते ही एक कार का हॉर्न अपने आप बज उठा।

    पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली दीपा ने बताया कि भूकंप के झटकों और तेज आवाज से वह सहम गई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘2012 में भी ऐसा ही भूकंप आया था, लेकिन इस बार का भूकंप ज्यादा तेज था। हम सभी बहुत डरे हुए थे।’’

    नेहरू नगर निवासी अनिल ने ‘पीटीआई-वीडियोज’ को बताया कि जैसे ही उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए वह अपनी दो साल की बेटी के साथ घर से बाहर भागे।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘बहुत तेज आवाज सुनाई दी और तेज झटके आए। मैं और मेरी पत्नी बहुत डर गए थे। सबसे पहले हमने अपनी बेटी को उठाया और बाहर भागे।’’

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली, हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं।’’ दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करने का भी आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट आज से, आठ टीमों के बीच खिताब के लिए होगा घमासान
    Next Article बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.