राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो होंगे शामिल,दी मंजूरी
2019 में राष्ट्र संवाद के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थी बतौर मुख्य अतिथि
निज़ाम खान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: शनिवार को कांके रोड रांची में विधानसभाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह,समन्वय संपादक अमन कुमार,रत्नेश कुमार,बिहार-झारखंड पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान,कैमरा पर्सन इरफान खान विधानसभाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट किए और राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस आगामी 9 मार्च 2025,दिन रविवार को शामिल होने लिये राष्ट्र संवाद परिवार की ओर से निमंत्रण दिया गया।विधानसभाध्यक्ष ने निमंत्रण स्वीकार करते हुये कहा कि इस बार कार्यक्रम में जरूर शिरकत करूंगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कार्यक्रम में आने की समिति दी है
यह कार्यक्रम जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की कई खासियत है। इस कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी से लेकर जाने-माने हस्ती शामिल होते हैं ।यह कार्यक्रम अपने आप में कई मायने रखते हैं। कार्यक्रम में अब तक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल रघुवर दास
,झारखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ,झारखंड के पूर्व राज्यपाल व देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए हैं। इसके साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,विद्युत वरण महतो की बात कर ली जाए या फिर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय सहित कई बड़े नेताओं के द्वारा राष्ट्र संवाद की स्थापना दिवस में शामिल होकर टीम की हौसला अफजाई के साथ मंच से राज्य को संदेश दिया है।