Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेम्को घटना के बाद विधायक सरयू राय के प्रयास से अमरेश कुमार ने तोड़ा अनशन , विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
    Breaking News चाईबासा सरायकेला-खरसावां

    जेम्को घटना के बाद विधायक सरयू राय के प्रयास से अमरेश कुमार ने तोड़ा अनशन , विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जेम्को घटना के बाद विधायक सरयू राय के प्रयास से अमरेश कुमार ने तोड़ा अनशन , विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को गेट के पास तीन दिन पहले हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी अमरेश कुमार ने जनहित की समस्याओं को लेकर जेम्को स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर अनशन शुरू कर दिया था।

     

     

    अनशन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचकर उनसे बात की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विधायक ने खुद अमरेश कुमार को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

     

    अमरेश कुमार ने विधायक को बताया कि पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़क किनारे भारी वाहनों का खड़ा रहना और तेज रफ्तार वाहनों का निरंतर आवागमन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अब तक उस वाहन का पता नहीं लगा सकी है, जिसने कृष्णा कुमार और उनकी बेटी को टक्कर मारी थी।

     

     

    उनकी बातें सुनने के बाद विधायक ने इस मामले पर जिला प्रशासन और स्थानीय कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने की भी बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत, अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य, व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू
    Next Article आगरा में वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.