Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है: चौहान
    Headlines राष्ट्रीय

    मोदी सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है: चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है: चौहान

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा की तरह है।

    उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है तथा यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    चौहान ने कहा, ‘‘पहले की फसल बीमा योजना में खमियां थीं और उसके तहत दावों के भुगतान में छह महीने और साल भर का समय लगता था।’’

    उन्होंने बताया कि अब इस व्यवस्था को बदला गया है और अगर बीमा कंपनी विलंब करेगी तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार में पुरानी फसल बीमा योजना के तहत दावे के निर्धारण की इकाई तहसील होती थी। इसका मतलब यह था कि पूरी तहसील में फसल बर्बाद होने पर ही बीमा की राशि मिलेगी। हमने इसमें बदलाव किया और फसल बीमा योजना की इकाई गांव को बनाया है।’’

     

     

    चौहान ने कहा, ‘‘एक किसान का भी नुकसान होगा तो पूरी भरपाई होगी…मोदी है तो मुमकिन है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए किसान की सेवा, भगवान की पूजा है।’’

    चौहान ने सदन को यह भी बताया कि पहले फसल बीमा योजना सिर्फ एक बीमा कंपनी के जरिये संचालित होती थी, लेकिन अब कई बीमा कंपनियां इससे जुड़ी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया
    Next Article गोविंदपुर: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की बेहरहमी से किया गला रेत कर हत्या

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.