केन्द्र सरकार ने निरासा जनक बजट पेश कर आम जनता को छलने का कार्य किया है :आनन्द बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने केंद्रीय बजट पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का सबसे कमजोर और घुमावदार बजट है। भारत के भोले-भाले आम जनता को बडे रुप में छलने का प्रयास किया गया है।
ठोस रोजगार के अवसर नौजवानो के लिए नही है। इससे शिक्षित नौजवानों का भविष्य अंधकार मय होगा। इस बजट को राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है। इससे राजनैतिक स्वार्थ झलक रही है।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि झारखण्ड राज्य का बकाया भुगतान करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नही रखा जाना केंद्र सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए को दर्शा रहा है। इससे झारखण्ड राज्य के निवासी के लिए विकास के कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित होंगे।