Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने भेंट की थी
    Headlines बिहार राष्ट्रीय

    सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने भेंट की थी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने भेंट की थी

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली क्रीम कलर की साड़ी पहन कर शनिवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला पूर्ण बजट पेश किया।

     

     

    सीतारमण को यह साड़ी सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने उस समय भेंट की थी, जब वह गत वर्ष नवंबर महीने में बिहार के मिथिला क्षेत्र के दौरे पर थीं और इस दौरान वह मिथिला चित्रकला संस्थान गई थीं।

    लोकप्रिय मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे लोक कला की एक पारंपरिक और जटिल शैली माना जाता है। बिहार के मिथिला क्षेत्र में इस कला की उत्पत्ती मानी जाती है।

     

     

    जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य संजय झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें सभी मिथिला और बिहारवासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह साड़ी उन्हें गत नवंबर माह में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला पेंटिंग की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी द्वारा भेंट की गई थी।’’

     

     

    दुलारी देवी मधुबनी पेटिंग की प्रसिद्ध कलाकार हैं और उन्हें इस कला के क्षेत्र में योगदान के लिए साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

    इस कला रूप की विशेषता इसके जीवंत रंग, ज्यामितीय पैटर्न और प्राकृतिक रंगों का उपयोग है। मधुबनी पेंटिंग अक्सर हिंदू पौराणिक कथाओं, प्रकृति और दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती हैं। वे आम तौर पर मिथिला क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं और पीढ़ियों से चली आ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ने 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की
    Next Article ‘मेक इन इंडिया’ ‘फेक इन इंडिया’ बन गया, नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन: कांग्रेस

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.