Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टायो कॉलोनी के प्रभावितों से मिलकर विधायक जयराम महतो ने समस्याएं सुनी, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टायो कॉलोनी के प्रभावितों से मिलकर विधायक जयराम महतो ने समस्याएं सुनी, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टायो कॉलोनी के प्रभावितों से मिलकर विधायक जयराम महतो ने समस्याएं सुनी, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।टाटा स्टील की गम्हरिया स्थित बंद पड़ी अनुषंगी इकाई टायो कंपनी के फ्लैट्स धराशायी होकर गिरने की सूचना पर डुमरी के विधायक जयराम महतो गुरुवार को प्रभावितों से मिलने कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फ्लैट धराशायी होने से प्रभावित होकर सड़कों पर रात गुजार रहे परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही, उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जयराम महतो ने फोन पर उपायुक्त, गम्हरिया के अंचल अधिकारी और टाटा प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता कर सड़कों पर रात गुजार रहे परिवारों को अविलंब दूसरे फ्लैट में रखने से संबंधित निर्देश दिया। इस पर टाटा प्रबंधन के अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। विधायक जयराम महतो ने मौके से ही सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से फोन पर प्रभावित परिवारों को उचित तौर पर व्यवस्थित करने की बात कही। इस पर उपायुक्त ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और गम्हरिया अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि परिवारों को वहां से दूसरे मकान में शिफ्ट करने की कवायद जल्द पूरा करें। इससे पूर्व डुमरी विधायक जयराम महतो के वहां पहुंचने पर सड़कों पर रात गुजार रहे लोगों ने उनसे गुहार लगाते हुए उचित हक दिलाने की मांग करते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। प्रभावित महिलाओं ने बताया कि वे अपने छोटे-छोटे बच्चे और युवा बेटियों के साथ विगत चार दिनों से रात में खुले आसमां के नीचे सड़क किनारे राह रहे हैं। किंतु, स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें व्यवस्थित करने की कोई कबायद शुरू नहीं की गई है। प्रभावितों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल रहने के लिए जो फ्लैट उपलब्ध कराया जा रहा है वह भी जर्जर अवस्था में है। उन फ्लैटों में कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जान जोखिम में रखकर वहां रहना संभव नहीं है। इस पर विधायक जयराम महतो ने उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर काफी संख्या में टायो कॉलोनी निवासी और कई झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस पर कार्यक्रम।
    Next Article स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी के पत्नी की निधन पर शोक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.