Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने क्षेत्र में शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए श्री हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, विधानसभा सत्रों और क्षेत्रीय दौरों के कारण प्रत्येक सरकारी बैठक और कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।

    यह नियुक्ति विधायक कार्यालय के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

    *गुंजन यादव का जीवन परिचय:*

    श्री हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) पिता: श्री राजेंद्र प्रसाद, पता: रामरतन भवन, म.सं. 21, बागान एरिया, न्यू लेआउट, सीतारामडेरा, पोस्ट – एग्रिको, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं।

    गुंजन यादव भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्ष 2004 से अब तक पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता के कारण वे भाजपा में एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय गुंजन यादव की पहचान मजबूत संगठनकर्ता, प्रभावी वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में होती है। जिन्होंने पार्टी को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    गुंजन यादव की राजनीतिक यात्रा और संगठनात्मक दायित्व:

    बूथ अध्यक्ष (सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष स्व. आशीष मुखर्जी और भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी थे।

    मंडल महामंत्री (भाजयुमो, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजयुमो सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष अमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्व. बालक राम भट्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह थे।

    जिला कोषाध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो जिला अध्यक्ष रतन महतो और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे।

    जिला अध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे।

    जिला मंत्री (भाजपा, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव थे।

    मंडल अध्यक्ष (भाजपा, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव (द्वितीय कार्यकाल) और नंदजी प्रसाद (मध्य कार्यकाल) थे।

    प्रदेश महामंत्री (भाजयुमो, झारखंड प्रदेश) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष – उस समय झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने की जरूरत
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस पर कार्यक्रम।

    Related Posts

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.