Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    “राज्य में गुटखा और नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – डॉ. इरफान अंसारी

    “मैं खुद डॉक्टर हूं, मुझे पता है क्या सही और क्या गलत – राज्य में नशीले पदार्थों पर होगी सख्त कार्रवाई”

    “युवा हमारी ताकत हैं, उन्हें नशे की गिरफ्त में जाने नहीं देंगे” – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    “सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वरना होगी कार्रवाई” – मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    **********************
    रांची, झारखंड – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर राज्य में गुटखा और नशीली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि झारखंड में सादा पान मसाला भी प्रतिबंधित किया जाएगा, क्योंकि इसके नाम पर दुकानों में खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से झारखंड के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, जिससे वे गलत राह पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि राज्य का युवा नशे की गिरफ्त में जाए।”

    स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दवा दुकानों की तत्काल जांच शुरू की जाए, क्योंकि कई मेडिकल स्टोर्स में नशीले सिरप और स्टेरॉयड धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, जो युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों और ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री होती पाई गई, तो वे स्वयं भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

    आगे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की “अब जब मैं इस विभाग का मंत्री बना हूं, तो यह मेरी नैतिक और संवैधानिक ज़िम्मेदारी है कि राज्य में ऐसे अवैध कार्यों को जड़ से खत्म करूं। मैं खुद डॉक्टर हूं और मुझे भली-भांति पता है कि गुटखा और नशीले पदार्थों का हमारे युवाओं के स्वास्थ्य पर कितना घातक प्रभाव पड़ता है।

    बैठक के दौरान मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सिविल सर्जनों के पास पर्याप्त अधिकार हैं कि वे अपने-अपने जिलों में मेडिकल स्टोर्स की जांच कर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा, “अगर किसी भी दुकान में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पाई जाती है, तो तत्काल दुकान को सील कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।”

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार इस अभियान को राज्यव्यापी स्तर पर लागू करेगी और किसी भी हालत में गुटखा, नशीले पदार्थों और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों को बेचना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए और भी कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    झारखंड सरकार स्वस्थ झारखंड, नशा मुक्त झारखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए हर संभव कड़े कदम उठाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी दारोगा गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल.
    Next Article भाई राजेंद्र का निधन समाजवादी विचारधारा को क्षति: सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने पर उपायुक्त व टीम को झामुमो ने दी बधाई

    July 29, 2026

    दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएचओ व एएनएम को नोटिस

    July 29, 2026

    जादूगोड़ा की महिलाएं बन रही हैं फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने पर उपायुक्त व टीम को झामुमो ने दी बधाई

    दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएचओ व एएनएम को नोटिस

    जादूगोड़ा की महिलाएं बन रही हैं फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल

    जादूगोड़ा में अंडरग्राउंड केबलिंग बना आफत, बीएसएनएल ठप, गड्ढों में गिर रहे लोग, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां

    चांडिल डैम से बढ़ाई गई जल निकासी, स्वर्णरेखा, खरकाई उफान पर

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गुरु पूर्णिमा पर जमशेदपुर में किया पौधों का वितरण

    भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई की आशंका, बस्तीवासियों का प्रदर्शन

    कोल्हान में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा: मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप के जवान की मौत

    भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा, प्रदर्शन

    कोल्हान में ब्रेन मलेरिया का कहर: मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप के जवान पिंटू कुमार की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.