Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार ने इनकम टैक्स विभाग के 21 भ्रष्ट टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    मोदी सरकार ने इनकम टैक्स विभाग के 21 भ्रष्ट टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे अफसरों पर कड़ी कार्वाई की है. इस साल अब तक 85 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया जा चुका है. केंद्र सरकार ने ऐसे 21 अफसरों को जबरन रिटायर करने का फैसला लिया है. ये सभी अफसर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हैं. इस साल जून के बाद यह पांचवां मौका है जब सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाला है.सरकार की इस बड़ी कार्रवाई में जबरन रिटायर किए गए सभी अधिकारी ग्रुप बी ग्रेड के हैं. इस साल अब तक 85 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया जा चुका है जिसमें 64 टैक्स अधिकारी हैं.सरकार ने यह कार्वाई सेंट्रल सिविल सर्विसेज 1972 के नियम 56 (J) के तहत की है. इसके मुताबिक 30 साल तक सेवा पूरी कर चुके या 50 साल की उम्र पर पहुंच चुके अधिकारियों की सेवा सरकार समाप्त कर सकती है.सूत्रों ने कहा कि इस बार जिन अधिकारियों को निकाला गया है उनमें सीबीडीटी के मुंबई कार्यालय के तीन और ठाणे के दो अधिकारी शामिल हैं. अन्य अधिकारी विशाखापत्तनम , हैदराबाद , राजमुंदरी , बिहार के हजारीबाग , महाराष्ट्र में नागपुर , गुजरात के राजकोट , राजस्थान के जोधपुर , माधोपुर तथा बीकानेर और मध्य प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में तैनात थे.सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण के अनुरूप है. प्रधानमंत्री ने लालकिले से अपने संबोधन में कहा था कि कर विभाग में कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हैं और करदाताओं को बेवजह परेशान करते हैं. ये लोग ईमानदार करदाताओं को अपना निशाना बनाते हैं या फिर मामूली अथवा प्रक्रियात्मक उल्लंघन जैसे छोटे-मोटे उल्लंघनों को लेकर जरूरत से ज्यादा कार्रवाई करते हैं.

    रिश्वत लेते हुए थे अरेस्ट

    जिन अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है, उनमें आधे से ज्यादा अधिकारियों को सीबीआई ने कथित तौर पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इनमें से एक अधिकारी को 50,000 रुपये की घूस लेते पकड़ा गया था. सूत्रों ने कहा कि एक अधिकारी के बैंक लॉकर में कथित तौर पर 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मिली थी, जबकि ठाणे में तैनात एक अधिकारी ने अपने और पत्नी के नाम पर 40 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति अर्जित की थी.

    15 अधिकारी हुए जबरन रिटायर

    सरकार ने इससे पहले जून में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) के आयुक्त स्तर के 15 अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत कर दिया था. इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, रिश्वत लेने और देने, तस्करी और आपराधिक साजिश जैसे आरोप लगे थे. केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 के तहत नियम 56 (जे) सरकार को सरकारी कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन की समय-समय पर समीक्षा का अधिकार देता है. इसमें गौर किया जाता है कि संबंधित अधिकारी को सार्वजनिक हित में नौकरी पर रखा जाये अथवा सेवानिवृत कर दिया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleISRO ने लॉन्च किया कार्टोसैट-3 सैटेलाइट, कम ऊंचाई की ले सकता है फोटो
    Next Article चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    October 13, 2026

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.