Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई दौरा: दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित
    Breaking News Headlines

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई दौरा: दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर हैं, जहां वह कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नौसेना डॉकयार्ड में दो अत्याधुनिक युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये युद्धपोत आईएनएस सूरत और आईएनएस नीलगिरि, जबकि पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर है। इनकी कमीशनिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी इन्हें भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, वह नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के तहत निर्मित श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे।

     

     

    आईएनएस सूरत पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम युद्धपोत है। इसे दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक विध्वंसकों में गिना जाता है। इस युद्धपोत में 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर सिस्टम और नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है। आईएनएस सूरत भारतीय नौसेना की ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

     

    आईएनएस नीलगिरि पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला युद्धपोत है, जिसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह जहाज स्टील्थ तकनीक से लैस है और समुद्र में लंबे समय तक ऑपरेशन करने की क्षमता रखता है। आईएनएस नीलगिरि अगली पीढ़ी के स्वदेशी फ्रिगेट का उत्कृष्ट उदाहरण है और देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    आईएनएस वाघशीर पी75 स्कॉर्पियन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी है। इसे फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से तैयार किया गया है। यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ाने और समुद्र में आत्मनिर्भरता को सशक्त करने का प्रतीक है। आईएनएस वाघशीर देश की पनडुब्बी क्षमताओं को और उन्नत बनाएगा।

    श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन- प्रधानमंत्री नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के तहत बने भव्य श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना नौ एकड़ भूमि में फैली है, जिसमें विभिन्न देवताओं के मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, एक प्रस्तावित संग्रहालय, सभागार और उपचार केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अच्छा है भारत का दृष्टिकोण
    Next Article दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, शराब घोटाले में ED को केस चलाने की मंजूरी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.