Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्ड स्टोरेज, सड़कें और सिंचाई समस्याओं का समाधान प्राथमिकताओं में : मुचिराम बाउरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    कोल्ड स्टोरेज, सड़कें और सिंचाई समस्याओं का समाधान प्राथमिकताओं में : मुचिराम बाउरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्ड स्टोरेज, सड़कें और सिंचाई समस्याओं का समाधान प्राथमिकताओं में : मुचिराम बाउरी

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की भौगौलिक प्रारूप अर्ध शहरी है। आधी आबादी पोटका, बोड़ाम, एमजीएम और कमलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। वहीं शेष आबादी शहरी पंचायत क्षेत्र घोड़ाबांधा, गोविंदपुर, परसुडीह, सुंदरनगर और जुगसलाई में निवास करती है। भौगौलिक संरचनाओं के आधार पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में किसानों की आबादी की अधिकता है जिन्हें खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था और कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कठिनाईयां होती है। वहीं शहरी इलाकों में जर्जर और बदहाल सड़कें समस्याओं की मूल कारण है। भारतीय जनता पार्टी इन समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है। उक्त बातें जुगसलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने कही। उन्होंने कहा कि अबकी लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। परिवर्तन निश्चित है। सेवा का अवसर मिलते ही सर्वप्रथम कोल्ड स्टोरेज, सड़कें और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़े प्रयास होंगे। कहा कि जनता ने दो बार अवसर दिया लेकिन वर्तमान विधायक ने गाँव, ग़रीब, किसानों और लोगों की मूलभूत समस्याओं से दूरी बनाए रखा। सांसद के प्रयासों से जुगसलाई की जनता को कई योजनाओं का लाभ सुलभ हो सका है, लेकिन स्थानीय स्तर पर व्यापक सुधार होने शेष है। भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई को विकसित विधानसभा बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को एमजीएम मंडल, नारगा, दलदली पंचायत, बनामघुटु , बेलाजुड़ी समेत बोड़ाम में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं कई स्थानों पर पार्टी कार्यकार्ताओं और महिला समूहों के साथ बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति बनाई। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के संग जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील चंद्र महतो, कृपा सिंधु महतो, मंटु चरण दत्ता, पोरेश दत्ता समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article प्रताड़ना, परिवारवाद एवं भाई-भतीजावाद को झेला है, उसे अब जड़ से समाप्त करने का वक्त आ गया है:सरयू राय
    Next Article आजसू ने जीत सुनिश्चित हेतु पश्चिम विधानसभा चुनाव संचालन समिति बनाई

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.