Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी आईडल सीजन 2 का ऑडिशन सफलतापूर्वक हुआ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भोजपुरी आईडल सीजन 2 का ऑडिशन सफलतापूर्वक हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी आईडल सीजन 2 का ऑडिशन सफलतापूर्वक हुआ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर, 12 जनवरी:* भोजपुरी संस्कृति मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन 2 गीत-संगीत प्रतियोगिता का ऑडिशन आज सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भोजपुरी गीत-संगीत के प्रति युवाओं में उत्साह और लगाव देखते ही बन रहा था। ऑडिशन में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और सुरों का जादू बिखेरा। प्रतिभागियों की गायन क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन जज नन्द किशोर पाण्डे जी, सुनील सहाय जी और मनोज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी संस्कृति मंच के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह, गोपी सिंह, संतोष शर्मा, जय मंगल झा और राजीव कुमार प्रमुख थे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर मंच के आयोजकों ने कहा, ‘‘भोजपुरी आईडल कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना भी है। इस प्रतियोगिता के अगले चरण सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागियों को और अधिक चुनौतीपूर्ण दौर का सामना करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन में मंच के सदस्यों की मेहनत और प्रतिभागियों के उत्साह ने इसे अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। भोजपुरी संस्कृति मंच सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। सेमीफाइनल के लिए चुने गए प्रतिभागियों के नाम अखबार के माध्यम से बता दिया जाएगा साथ ही उन्हें फोन करके सूचित भी कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू जागरण मंच ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया युवा दिवस
    Next Article स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बनाःसरयू राय

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.