Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं ,नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं ,नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तोपचांची लेक के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव दिए

    *तोपचांची झील जल्द बनेगा आकर्षक पर्यटन स्थल*

    राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं ,नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान है। राज्य सरकार धनबाद जिला स्थित तोपचांची झील को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने निमित्त बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रही है। तोपचांची लेक का पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्यकरण कराकर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृति की आंचल में बसा राज्य है। यह राज्य जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से घिरा है, इस राज्य की खूबसूरती से देश एवं दुनिया के लोग परिचित हो इस निमित्त टूरिज्म की संभावनाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड पर्यटन हब के रूप में पहचाना जा सके इसके लिए पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा नगर विकास विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

    *पर्यटन स्थल के विकास से रोजगार सृजन होंगे*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों ने तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधित कार्ययोजना का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक को विकसित किए जाने संबंधित प्रारूप के हरेक पहलुओं से अवगत हुए तथा बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो इसका भी ख्याल अनिवार्य रूप से रखें। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तोपचांची झील के विकसित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजन होंगे।

    *ये होंगे आकर्षण का केन्द्र..*

    तोपचांची झील और उसके आसपास 33 एकड़ भूमि टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है, जिसमें रिजॉर्ट, जंक्शन, प्लाजा, एक्टिविटी पार्क, सेंट्रल पार्क, नेचर पार्क, मोटर स्पोर्ट्स पार्क, म्यूजिक पार्क, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, बोटिंग, गो कार्ट जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

    बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग श्री सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन श्रीमती अंजलि यादव एवं कंसल्टेंट एजेंसी समर्थ इंफ्राटेक सर्विसेस प्रा०लि० के श्री टाइटस नाईनन, श्री रोहित कौशिक, श्री साकेत चौहान एवं अन्य उपस्थित थे।

    नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटा 101 कंबल
    Next Article विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.