Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    लंबित योजनाओं को जनवरी माह तक करें पूर्ण – उपायुक्त*_

    आज दिनांक 08.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत 04 वित्तीय वर्षों के संचालित विभिन्न योजनाओं यथा अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेरा बंदी, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र/धूमकुड़िया हाउस निर्माण, जाहेरस्थान घेराबंदी के अलावा संविधान की धारा 275 (1) वित्तीय वर्ष 2022-23 अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय/छात्रावासों का मरम्मती/जीर्णोद्धार कार्य की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में कई योजनाओं के विगत वित्तीय वर्षों से पूर्ण नहीं होने एवं कार्य की सुस्ती देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इसी माह जनवरी तक सभी लंबित कार्य को युद्धस्तर पर करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में एकलव्य विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय के रिपेयर कार्य के लिए सोमवार तक एस्टीमेट देने का निर्देश दिया। इसके अलावा अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण जीर्णोद्धार हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को संयुक्त रूप से विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया ताकि प्रशासनिक स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं एवं अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार होना चाहिए, इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए, वे स्वयं कार्यस्थल का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी लंबित कार्य/योजना है उसे आपसी समन्वय से जल्द से जल्द पूर्ण करें, किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा बैठक में ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर स्थल चयन के संबंध में विमर्श किया गया एवं जेएससएलपीएस के डीपीएम एवं अन्य को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, डीपीएम श्री राहुल रंजन सहित विभिन्न सहायक एवं कनीय अभियंता मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सीतारामडेरा मंडल में सदस्यता अभियान हेतू भालूबासा चौक में लगाया कैंप
    Next Article सर्वसम्मति से समर माजी बने नाला के उप-प्रमुख

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.