Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2019No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हर गली-चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता फैल चुके हैं। कार्यकर्ताओं की टोली एक-एक घर तक पहुंच कर मतदाताओं से अपने लोकप्रिय प्रत्याशी मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके लगाव, प्यार और दुलार का हवाला दे कर आशीर्वाद मांग रही है। मतदाताओं से मिल रहे अपार समर्थन और भाजपा के प्रति उनके जुड़ाव को देख कर कार्यकर्ता भी नई ऊर्जा और उत्साह से भर कर प्रचार अभियान को और तेज करने में जुट गए हैं।

    विधानसभा कोर कमेटी की रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को ये स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बड़े अभियानों की बजाए बूथ स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें की जाए और हर मतदाता के साथ संवाद किया जाए। जिसे देखते हुए हर मंडल में पदयात्रा से लेकर जनसंपर्क की कवायद की जा रही है। इस काम में पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।  जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि मतदाताओं के बीच बीजेपी को लेकर एक बार फिर से जबर्दस्त क्रेज बन चुका है। वो खुल कर बीजेपी और अपने प्रत्याशी रघुवर दास के समर्थन में खड़े नजर आने लगे हैं।  दिनेश के अनुसार मतदाताओं का साफ कहना है कि मोदी-अमित शाह के मार्गदर्शन में और रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में जो विकास कार्य हुए हैं वैसा किसी और पार्टी की सरकार में संभव ही नहीं है।

    बारीडीह मंडल

    सिदगोड़ा बारा फ्लैट में भाजपा कार्यकताओं ने घर-घऱ जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया।

    एग्रिको तारापुर भवन अंतर्गत बूथ संख्या 28,29,30,31 के मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया गया। इसके अलावे बारीडीह के अन्य क्षेत्रों में भी अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान चलाया। कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर,अखिलेश चौधरी,सुशांतो पंडा,काजू सांडिल,विनोद सिंह, अरुण तिवारी,रंजन सिंह,अश्विनी सिंह,रामू राव,ओम पोद्दार,ठाकुर संजय सिंह समेत अन्य लोग संपर्क अभियान में शामिल थे।

     

     

    गोलमुरी मंडल

    गोलमुरी मंडल अतर्गत नामदा बस्ती बूथ संख्या 200 और 201 में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में सघन प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर रघुवर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई और भाजपा के लिए समर्थन मांगा गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, गोलमुरी मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा,वरिष्ठ नेता अप्पा राव,मंडल अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी राणा,रोहित आनंद,अशोक समानता,प्रेम झा,सपना डे,सरबजीत कौर,सोनिया साहू,सरस्वती साहू,रोहित आनंद आदि मौजूद थे।

    बर्मामाइंस मंडल

    बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती,गुरुद्वारा रोड़ एवं अन्य स्थानों पर विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी और मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में सघन जन संपर्क अभियान चलाया गया।इस मौके पर पवन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,गुरु गोविंद सिंह आजाद,सोनू सिंह,मनोज श्रीवास्तव,कमल गोयल,आकाश,मीठू चौधरी,श्याम नारायण प्रसाद,राममूर्ति आदि मौजूद थे।

    साकची मंडल

    भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री सह पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी श्री रघुवर दास की जीत सुनिश्चित करने हेतु साकची गुरुद्वारा बस्ती, बूथ संख्या 287,291,293 में जन संपर्क अभियान चलाया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,भाजपा नेत्री पुष्पा तिर्की,भाजपा साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा,भाजयुमो साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष सन्नी संघी,महिला मोर्चा अध्यक्ष लखी कौर, भाजयुमो जिला पदाधिकारी अमित अग्रवाल,मोंटी अग्रवाल, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित,युवराज सिंह,रिक्की सिंह,रॉकी सिंह,मोंटू गुप्ता,अमित गुप्ता,मुन्ना खान,फिरोज अहमद,सुमित अग्रवाल,सतीश शर्मा,सतबीर कान्त,युवराज सिंह सहित युवा मोर्चा,महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    बिरसानगर मंडल

    बिरसानगर 7 नंबर जोन में कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,अखिलेश चौधरी,मंडल महामंत्री तेजेनदर सिंह जौनी,मोहन पाण्डेय,ए जया उर्मिला,अखिलेश,नरेश प्रजापति, विक्रम,जया आदि शामिल थे।

    बिरसानगर के बूथ संख्या 100,101 और 102 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में सघन संपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला मंत्री पुष्पा तिर्की,मंडल महामंत्री तेजेनदर सिंह जानी,मंत्री अनिल अग्रवाल,बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार,संजय पाल,कृष्णा यादव आदि मौजूद थे।

    सीतारामडेरा मंडल

    सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत कानू भट्ठा,पुरानी बस्ती,भुइयांडीह, बूथ नं.-11,13 और कल्य़ाण नगर में बूथ संख्या 16 में भाजपा के वरिष्ठ नेता टुनटुन सिंह और मंडल महामंत्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में घर-घर संपर्क भाजपा के लिए समर्थन का आग्रह किया गया। इस मौके पर डब्लू निषाद,संतोष साहू,संजना साहू,सुभाष भुइयां,रुबास भुइयां,मधु कुमारी,सुमिता देवी,वंदना,मिथुन,दिलीप,यश नामता,धीरज पाण्डेय,अनिल कुमार,संतोष कुमार,अजय यादव,संजय नामता.विष्णु गोराई आदि मौजूद थे। कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के पक्ष में नारे लगा रहे थे।

    मंडल अध्यक्ष रमेश नाग के नेतृत्व में उरांव बस्ती,गौड़ बस्ती,हरिजन बस्ती,आदर्श नगर,शांति नगर,चंडी नगर,निर्मल नगर,नंद नगर,लाल भट्ठा,बाबूडीह आदि इलाकों में सघन संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में अचिंतम गुप्ता,मूलचंद साहू,राजा साहू,पोरेश मुखी,राकेश,मुजीम,बबलू खालको,लखन,संतु बनर्जी,मृत्युंजय यादव आदि शामिल थे।

    देवनगर गांधी आश्रम,बाराद्वारी,कुमार पाड़ा,भगवान एरिया,नवजीवन आश्रम,किशोरी नगर,राजेन्द्र आश्रम में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष रमेश नाग,संतोष सेठ,रंजीत कुमार,महेश गोराई,दशरथ दर्शन,जगन्नाथ,संजीत चौरसिया आदि शामिल थे।

     

    टेल्को मंडल

    टेल्को के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा की और मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती,रामबाबू साह,कल्याण मिश्रा,विकास शर्मा,संतोष कुमार शार्दुल,अधिराज तिवारी,हेमंत सिंह,पिंटू मिंटू मिश्रा,विकास सिंह,महेन्द्र,युधिष्ठिर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

     

     

    रघुवर समर्थकों ने लिया सत्यनारायण भगवान से जीत का आशीर्वाद

    जमशेपुर पूर्वी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री रघुवर दास को समाज के हर तबके से समर्थन मिल रहा है। समर्थक हों या कार्यकर्ता इस बार की जीत को पिछली जीत से भी बड़ा बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। और तो और उनकी जीत के लिए ईश्वर से भी प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के चाहने वालों की तरफ से विजया गार्डेन बालाजी मंदिर में सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया और उनकी जीत की कामना की गई। तेलगु समाज की तरफ से आयोजित किए गए इस सार्वजनिक सत्यनारायण कथा में तेलगु समाज के साथ ही रघुवर दास के कई चाहनेवाले भी मौजूद थे।

    इस पूजा को सिदगोड़ा बालाजी मंदिर के सचिव पूरी भाई ने संपन्न करवाया और झारखंड के विकास पुरुष रघुवर दास के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक बार फिर से रघुवर सरकार बनाने का संकल्प लिया और रघुवर दास की भारी मतों से जीत की कामना की। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सपना दा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

     

    विजया गार्डेन  के लोगों ने रघुवर के पक्ष में मतदान का फैसला किया

    विजया गार्डेन,बारीडीह में प्रमोद मिश्रा भवन सह प्रभारी के आवास पर चुनावी बैठक हुई, जिसमें विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष  संतोष ठाकुर एवं मनमोहन लाल भवन प्रभारी की मौजूदगी में विजया गार्डेन के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई,जिसमें काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित हुए और आगामी विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। विजया गार्डेन के निवासियों ने एक मत से  अपने लोकप्रिय प्रत्याशी श्री रघुवर दास के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया।लोगों का कहना था  कि वह विधायक ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भाजपा ने  उन्हें पुनः मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। सभा का संचालन श्री प्रमोद मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार ने किया।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के समर्थन में घर-घर दे रहे दस्तक
    Next Article संघ के उदार दृष्टिकोण में नये भारत के सूत्र

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.