Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमें खुशी है कि हमारी फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर आएगी:कंगना रनौत
    Headlines राष्ट्रीय सिनेमा

    हमें खुशी है कि हमारी फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर आएगी:कंगना रनौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हमें खुशी है कि हमारी फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर आएगी:कंगना रनौत

    नयी दिल्ली:  अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता कंगना रनौत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर सोमवार को जारी किया और कहा कि वह 17 जनवरी को इसकी रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म छह सितंबर 2024 को बडे़ पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी प्रमाणपत्र ना मिलने के कारण इसकी रिलीज टल गई।

     

     

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सहित कई सिख संगठनों ने इस फिल्म में समुदाय की गलत छवि पेश करने तथा गलत तथ्य दिखाने का आरोप भी लगाया था।

    फिल्म की निर्देशक एवं निर्माता रनौत ने कहा कि वह 17 जनवरी को फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद ने बयान में कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर आएगी। यह केवल एक विवादास्पद नेता की कहानी नहीं है। यह उन विषयों पर आधारित है जो आज भी बेहद प्रासंगिक हैं…’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से एक सप्ताह पहले रिलीज हो रही यह फिल्म हमारे संविधान की मजबूती पर विचार करने और अपने प्रियजन के साथ फिल्म देखने का बेहतरीन अवसर है।’’

     

     

     

    कंगना ने फिल्म का ‘ट्रेलर’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

    उन्होंने लिखा, ‘‘ 1975 का आपातकाल भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय। इंदिरा: भारत की सबसे शक्तिशाली महिला। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदला, लेकिन उनके आपातकाल के फैसले ने (देश में) अराजकता ला दी।’’

    फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी इंदिरा गांधी के 1975 से 1977 तक 21 महीनों के लिए लगाए गए आपातकाल और उसके बाद की घटनाओं पर आधारित है।

    इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के लिए नई उम्मीदों का साल होगा 2025
    Next Article छत्तीसगढ़ के पत्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.