Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए मनमोहन सिंह के निधन का फायदा उठाया : भाजपा
    Headlines राजनीति

    राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए मनमोहन सिंह के निधन का फायदा उठाया : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए मनमोहन सिंह के निधन का फायदा उठाया : भाजपा

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया और जब पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।

    कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा कि ‘‘संघी ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे।’’

    भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।’’

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी ‘‘सुविधाजनक राजनीति’’ के लिए डॉ. सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि सिंह के प्रति राहुल के ‘‘असम्मान’’ ​​को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    मालवीय ने आरोप लगाया, ‘‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।’’

     

     

    कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को जगह नहीं दी, वह ‘‘शर्मनाक’’ था।

    वियतनाम यात्रा पर कांग्रस नेता ने मालवीय से पूछा, ‘‘अगर गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आपको इससे क्या परेशानी है?’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी ने पीके की जन सुराज पार्टी पर नीतीश की ‘बी-टीम’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया
    Next Article किसान आंदोलन: डल्लेवाल की भूख हड़ताल 35वें दिन भी जारी, न्यायालय मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा

    Related Posts

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    May 31, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.