Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिमाला पाल चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मणिमाला पाल चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिमाला पाल चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन

    ‘ अभियान ‘ का वरीय नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम बहुत सराहनीय – डॉ सारंगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला महाविद्यालय परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मणिमाला पाल चिर यौवन सम्मान 2024 आयोजित किया गया। जिसमें घाटशिला अनुमंडल के साथ जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां से 60 से ऊपर उम्र के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। मुख्य अपमंत्रित के रूप में झारखंड के पहले स्वस्थ मंत्री डॉ दिनेश सारंगी शामिल हुए। वही विशिष्ट आमंत्रित के रूप पद्म श्री डॉ जानूम सिंह सोए और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भूगोल के विख्यात प्राध्यापक बहरागोड़ा निवासी डॉ डी पी पी सतपथी शामिल हुए। उपस्थित मुख्य आमंत्रित और विशिष्ट आमंत्रितों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। सरिता मिश्रा ने स्वस्ति वाचन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आए हुए सभी आमंत्रितों को अभियान ने पौधा देकर स्वागत किया और सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

     

    कार्यक्रम परिचिति और कार्यक्रम के उद्देश्य की प्रस्तुति प्रोफेसर मित्रेश्वर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 सुबोध कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सिन्हा और प्रो इंदल पासवान ने किया वही आभार ज्ञापन साधु चरण पाल ने किया। अभियान के सदस्य साधुचरण पाल के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थि वरिष्ठ नागरिकों ने उन्हें पौधा देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
    राजनगर से आए रवींद्रनाथ गोप ने अपने मिमिक्री और लोक गीत से समागम में समा बांध दिया। रवींद्रनाथ गोप को विशिष्ट प्रतिभागी के रूप में अंगवस्त्र, पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से आयोजन में चार चांद लगा दिया। महिला प्रतिभागी में 86 वर्षीय सिया देवी ने शिव भजन प्रस्तुत किया वहीं 30 महिला प्रतिभागियों ने अपनी गीत और कविता प्रस्तुत किए।
    घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अति महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अगले वर्ष से हम हर संभव मदद करेंगे। विशिष्ट उपस्थिति में एस एन ओझा, डॉ नरेश कुमार, डेजी सेवा, डॉ पी एन मिश्रा, डीजीएम आई सी सी श्रवण कुमार झा, बी एन सिंहदेव, पूर्व डी एफ ओ रामजी राय, कमलकांत झा, अनीता अग्रवाल, रविन्द्र नाथ कर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

     

    प्रतिभागी के रूप में राधा गोविंद सिंह, संतोष कुमार भकत, उमेश प्रसाद, अभय कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, रमा गुप्ता, आशीष चक्रवर्ती, राम कुमार वर्णवाल, रत्ना दास, असित वरन हुई, डॉ डी वाई विश्वकर्मा, कुंती देवी, अंजना दास, डॉ डी राय, बिटिया कच्छप, नीलिमा सरकार, चितरंजन मंडल, गणेश मुर्मू, स्वपन कुमार नंदी, प्रहलाद मंडल, गोपाल नमाता, हजूरा सिंह, अनुराग, तीरथ सिंह, मानस बारीक, शिखरिणी, विजय पाल, चंद्रशेखर पाल, शशि भूषण शर्मा, ललित कृष्ण मंडल, एस सी दास, सोमा दत्ता, बी आर सोरेन, माला दत्ता, वीरेंद्र नाथ घोष, राम शंकर मुखर्जी, धनंजय शुक्ला, आर एस यादव, माणिक दत्ता, उपेन्द्र सिंह, देव कुमार दास सहित काफी संख्या में वरीय नागरिक उपस्थित हैं।

     

    अभियान के आयोजन समिति में
    निर्मल झुनझुनवाला, ब्रज किशोर दास, माया दास, आर के शर्मा, विकाश विकाश सिन्हा, प्रताप कुमार अधिकारी, रश्मिता घोष, पार्थों घोष, वीरेंद्र नाथ घोष, साधना पाल, नीलिमा सरकार, अनूप पटनायक, विजय सिन्हा, राकेश कुमार शर्मा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन में घाटशिला कॉलेज के एन एस एस और एन सी सी इकाई ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
    Next Article नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेकर लौटे घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.