Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिकारीपाड़ के लिटिया पहाड़ के समीप अवैध कोयले खनन की खान निरीक्षक ने की जांच….नहीं पाया अवैध खनन
    Breaking News Headlines झारखंड संथाल परगना

    शिकारीपाड़ के लिटिया पहाड़ के समीप अवैध कोयले खनन की खान निरीक्षक ने की जांच….नहीं पाया अवैध खनन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिकारीपाड़ के लिटिया पहाड़ के समीप अवैध कोयले खनन की खान निरीक्षक ने की जांच….नहीं पाया अवैध खनन

    *13 जुलाई 2024 को अवैध खनन कारोबार पर हुई थी कार्रवाई*

    *12 गडडों की गयी थी डोजरिंग*

    *अवैध खनन पर है पैनी नजर*

    *अवैध खनन की दे जानकारी,होगी कार्रवाई……….आनंद कुमार,डीएमओ,दुमका*

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक मे
    जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर पूर्णत रोक को लेकर डीएमओ आनंद कुमार पूरी तरह से कटिबंद्ध है और उन्होंने अपने पदस्थापना के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन नहीं होने दिया जाएगा,इसी सोच को लेकर डीएमओ के द्वारा लगातार जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम के लिए छापेमारी की जा रही है एवं अपने अधिनस्थ कर्मियों से करवाते रहते है,जिसके कारण कई बार अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन करने वालों को पकड़ा गया एवं अवैध कारोबारियों पर नियम संगत कार्रवाई की गयी। जिसका प्रतिफल है कि जिले में अवैध कारोबार का धंधा काफी कम हो रहा है*।

    *डीएमओ के निर्देश पर खान निरीक्षक ने बादलपाड़ा का किया निरीक्षण*

    अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर डीएमओ आनंद कुमार के निर्देश के आलोक में खान निरीक्षक बहृमदेव यादव ने बुधवार को शिकारीपाड़ा स्थित बादलपाड़ा के लिटिया पहाड़ के आस-पास किए गए अवैध कोयला खनन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खान निरीक्षक ने पाया कि पूर्व में अवैध कोयला खनन कार्य को लेकर बनाए गए गड्डे को डोजरींग गए जाने के बाद पुनः अवैध कारोबारियों के द्वारा गड्ढा खोद कर अवैध खनन नहीं किया गया है।

    *13 जुलाई 2024 को लिटिया पहाड़ पर अवैध कोयला खनन पर की गयी थी कार्रवाई, 12 गडडे पर किया गया था डोजरींग*

    अवैध कोयला खनन किए जाने की सूचना पर 13 जुलाई 2024 को जिला प्रशासन के द्वारा शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा स्थित लिटिया पहाड़ के आस-पास छापेमारी की गयी थी,जिसमें 12 गड्डे अवैध कोयला खनन करने को लेकर पाया गया था,जिसके बाद प्रशासन के द्वारा 12 गडडों को जेसीबी के माध्यम से डोजरींग करवाया गया था,पुणः अवैध कारोबारियों के द्वारा अवैध खनन नहीं किया जा रहा है इसकी जांच डीएमओ आनंद कुमार के द्वारा 15 जनवरी को करवाया गया ।

    डीएमओ ने कहा सिर्फ गड्ढा भरवान हमारी जिम्मेवारी नहीं बल्कि पूर्णत अवैध खनन बंद करवाना है उदेश्य। उन्होंने कहा आमजन भी निभाय जिम्मेवारी,अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन की दे जानकारी। कहा है कि जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को पूर्णत बंद करवाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन या भंडारण नहीं हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में अवैध खनन के रोक को लेकर जो कार्रवाई की गयी है उसका पालन हो रहा है कि नहीं जिसको देखना भी विभाग की जिम्मेवारी है इसी को लेकर पूर्व में किए जा रहे कार्रवाई का निरीक्षण करवाया जा रहा है एवं ताकि किसी भी स्थल पर अवैध खनन पूनः आरंभ नहीं हो। डीएमओ आनंद कुमार आमजनों से भी अपील किया है कि आमजन भी अपनी जिम्मेवारी निभाऐं ताकि जिले में किसी भी स्थल पर हो रहे अवैध कारोबार की जानकारी दें ताकि ऐसे व्यक्यिों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राकृतिक की गोद में एसपी ने किया क्राइम मीटिंग
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.