Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    10-25 फरवरी तक संचालित किया जाएगा अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी ।

    जिला मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया को लेकर उच्च प्रसार प्रखंड (High Prevelance Block) के रूप में चिन्हित बोड़ाम, पटमदा, पोटका एवं गोलमुरी सह जुगसलाई और शहरी क्षेत्र में नाईट सर्वे का कार्य किया गया है, इन 4 प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र में ही दवा खिलाई जाएगी । यह दवा भूखे पेट नहीं खाना है, 2 वर्ष के नीचे तथा गर्भवती महिला एवं गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलाया जाएगा। उन्होने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है, इसके संक्रमण से हांथ पांव और अंडकोष में अधिक सूजन हो सकती है ।
    उन्होने एम.डी.ए के तहत शत प्रतिशत पात्र लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी संबंधित विभाग यथा स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना एंव जनसंपर्क विभाग, JSLPS एवं अन्य सभी विभाग अपने स्तर से लोगों को जागरूक करेंगे ताकि शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाया जा सके। आंगनबाड़ी सेविका और स्वास्थ्य विभाग के सहिया के देख-रेख में यह कार्यक्रम किया जायेगा

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान की गंभीरता को समझते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि एक भी पात्र व्यक्ति दवा खाने से वंचित नहीं रह जाएं। बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलाया गया तथा स्टीकर लॉंच किया गया ।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, ए.सी.एम.ओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ए. मित्रा, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ गोलमुरी सह जुगसलाई/बोड़ाम/पटमदा, सभी एमओआईसी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा, सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी
    Next Article टाटा ब्लू स्कोप एम्प्लॉईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.