Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम की इकाई के द्वारा समर्पण दिवस सह बैठक का आयोजन
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम की इकाई के द्वारा समर्पण दिवस सह बैठक का आयोजन

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम की इकाई के द्वारा समर्पण दिवस सह बैठक का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कदमा के क्षत्रिय भवन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,पूर्वी सिंहभूम की बैठक सह समर्पण दिवस का आयोजन किया गया । इस बैठक में विचार विमर्श का विषय था “बाजार और विज्ञापन के प्रलोभन से बचना भी ग्राहकीय जागरूकता है।”
    कार्यक्रम का आरंभ पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्षा कृष्णा सिन्हा के द्वारा गाये ग्राहक गीत से हुआ।उसके बाद पूर्वी सिंहभूम के प्रचार – प्रसार टोली के सदस्य अंकेश ने संगठन मंत्र का वाचन किया। तत्पश्चात भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर सबने उन्हें प्रणाम निवेदित किया । इस कार्यक्रम के अतिथि थे संपादक जयप्रकाश राय , शिक्षक और साहित्यकार डॉक्टर अरूण सज्जन , चिकित्सक और साहित्यकार डॉक्टर आशा गुप्ता । सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।

    पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि
    स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करके ही समाज प्रगतिशील और जागरूक बन सकता है।स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय ने कहा कि पूरा विश्व एक ग्राहक है और इसलिए हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। डॉ अरुण सज्जन ने कहा कि स्वामीजी जागरण के लिए जाने जाते हैं। ग्राहकों को जागना है क्योंकि वो ग्रहण करता है।ग्राहक गीत की प्रसंशा की उन्होंने और कहा कि सदगुणों को ग्रहण करना है।
    डॉ आशा गुप्ता ने कहा कि ईश्वर को पाना है तो मनुष्य की सेवा करो।संस्था ऐसे विषयों को लेकर चलती है ,जागरूक करती है तो इसका और प्रसार हो।

     

    ग्राहक जागरूकता पर शिक्षण संस्थान में कार्यशाला हो।
    सदस्य डाॅ सरित किशोरी ने कहा कि आज समूचा विश्व व्यापार का एक केंद्र है इसलिए ग्राहकीय जागरूकता आवश्यक है।
    पप्पू सिंह जी ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि सजगता और दायित्व बोध के साथ हमें एक ग्राहक होने का अर्थ समझना चाहिए और बाजारवाद के कुचक्र से बचना चाहिए।

    ग्राहक जागरूकता पर शिक्षण संस्थान में कार्यशाला हो। अतिथि के रूप में जय प्रकाश ने अपना वाकया गैस प्राप्ति का सुनाया।कैसे स्वयं सिलेंडर लाना पड़ता था लेकिन 8 रु डिलीवरी चार्ज देना पड़ता था।केस हुआ तो जितने ग्राहकों को सिलेंडर दिया गया वह पैसा लौटाया गया।तब लोगो ने उपभोक्ता अधिनियम को जाना ,जागरूकता से ही अधिकार मिला।इसलिये जागरूकता की आवश्यकता है।

    धन्यवाद ज्ञापन दिया पर्यावरण प्रांत प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा व कार्यक्रम का सफल संचालन किया
    प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने और कल्याण मंत्र का गायन किया रीना परितोष ने किया
    इस बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह, सदस्य लक्ष्मी बेदुला, मीरा गुप्ता, संध्या सिंह, सीमा सिन्हा, बेबी सिंह, सुष्मिता सरकार,सपना तिवारी, रजनी गुप्ता ,शर्मिला सिंह,चंचल लकड़ा, मौसमी ,अंकेश,साहिल,रूनू यादव,
    मनीष सिंह ,साहिल शर्मा,वेंकटेश मुडीयार ,अवधेश प्रसाद सिंह, वंदना सिंह और अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम की इकाई के द्वारा समर्पण दिवस सह बैठक का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में नई नियुक्तियां
    Next Article संविधान गौरव अभियान की हुई शुरुआत.. 117 लोगो की सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा गया…

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.