Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी करतूत को मुझ पर थोपना चाहते हैं : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी करतूत को मुझ पर थोपना चाहते हैं : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी करतूत को मुझ पर थोपना चाहते हैं : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

    *मानगो नगर निगम का गठन 2017 में और कचड़ा उठाने का टेंडर 2017 में हुआ था*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम गठन और कचड़ा उठाने का टेंडर के बारे में खुलासा करते हुए विधायक सरयू राय की झूठ का पर्दाफाश कर दिया हैं, उन्होंने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरयू राय को झूठ का सौदागर कहा हैं, उन्होंने कहा कि सरयू राय की दुकानदारी झूठ पर निर्भर हैं, वो सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलते हैं, झूठ बोलकर चुनाव जीतने वाले सरयू राय अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अपने कुकर्मो का आरोप मुझपर लगा रहें हैं जो हास्यास्पद हैं!

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नगर विकास विभाग का 17 अगस्त 2017 का संकल्प पत्र जारी करते हुए सरयू राय से सवाल पूछा हैं कि 2017 में विधायक कौन था?उस समय किसकी सरकार थी और मंत्रीपरिषद में कौन शामिल था?

    उन्होंने पूछा कि 22 अगस्त 2017 में विधायक कौन था मंत्री कौन था?और जो साफ सफाई हेतु जो टेंडर हुआ था किसके इशारे पर हुआ था? जिन ठेकेदारों को काम मिला वे कौन थे?

    बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि सच तो ये हैं कि सरयू राय जी पर उम्र भारी पड़ने लगा हैं, यादाश्त उनकी कमजोर होने लगी हैं इसलिए वे या तो भूल जा रहें हैं या भूलने का नाटक कर रहें हैं,सच तो ये हैं कि सोनारी मरीन ड्राइव में कचड़ा डंपिंग कार्य उनके इशारों पर उनके पसंदीदा ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा हैं वो भी 2017 से, लेकिन अपने पाप को वो छुपा रहें हैं लेकिन विधायक जी पाप और झूठ छुपता नहीं हैं, सामने आ ही जाता हैं सच!

    बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मरीन ड्राइव के कचड़े का निष्पादन करने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्य कर रहा था, वहां पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित थी, मानगो नगर निगम में सफाई हेतु कई उपकरण और गाड़ी मेरे कार्यकाल में आई, लेकिन सरयू राय ने मानगो की जनता को कचड़ा के ढेर में धकेलने का कार्य किया हैं, बिना सोचे समझें और वैकल्पिक व्यवस्था कर एनजीटी को पत्र लिखकर एक तरफ डंपिंग बंद करवा दिया जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं , दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं, मुझे डर हैं कि सरयू राय जी की इस बचकानी हरकत के कारण जमशेदपुर में बीमारी और महामारी ना फैल जाए, इसको लेकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे!

    अपनी करतूत को मुझ पर थोपना चाहते हैं : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सरयू राय झूठ के सौदागर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर थाना अंतर्गत बीती रात एक घर में चोरों ने नगद सहित 60 हजार मूल्य के सामानों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article केरला समाजम हिंदी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का समापन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.