Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंजलि बोस के नेतृत्व में सुंदरनगर में आयोजित महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़े युवा और महिलाएं
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अंजलि बोस के नेतृत्व में सुंदरनगर में आयोजित महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़े युवा और महिलाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंजलि बोस के नेतृत्व में सुंदरनगर में आयोजित महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़े युवा और महिलाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में रक्तदान शिविर को लेकर लोग और संस्थाएं काफी जागरुक हैं.अब न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण और अर्द्ध शहरी इलाकों में भी रक्तदान शिविरों का न सिर्फ आयोजन होता है बल्कि उसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागेदारी भी होती है.रविवार को सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति के प्रांगण में समाजसेवी सह समिति की संस्थापक अंजलि बोस के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.इस शिविर की खासियत यह रही कि इसमें युवाओं और महिलाओं की काफी भागेदारी रही. इस शिविर में लोयोला के छात्र 18वर्षीय आर्यन मिश्रा को ‘फर्स्ट टाइम डोनर’ होने पर सम्मानित किया गया.वहीं रक्तदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए युवा सुप्रतिम बासु को सम्मानित किया गया. रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.
    इस शिविर में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पप्पू वर्मा,सुंदरनगर थाना प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता व अन्य बतौर अतिथि उपस्थित हुए.इस मौके पर समिति की संयुक्ता चौधरी ने कहा कि आम तौर पर हीमोग्लोबिन कम होने से चाह कर भी कई महिलाएं रक्तदान नहीं कर पाती हैं, मगर जिनको यह समस्या नहीं है उन्हें प्रेरित करने के लिए खास तौर पर इस शिविर का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.संयुक्ता ने कहा कि सरकार के स्तर पर महिलाओं के हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं रक्तदान कर सकें.वहीं संस्था की संस्थापक सह सचिव अंजलि बोस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को बढावा देने के लिए हर साल इसका आयोजन किया जाता है.

    इस शिविर के आयोजन में संयुक्ता चौधरी(केया), सुष्मृति बासु, शोभा मार्डी,बेबी दत्ता,दीपाली बासु, मंजू हलधर, रेखा शर्मा, पाॅम्पा बरुआ,मोहिनी कुआर व अन्य की महती भूमिका रही.शिविर में 30 से ज्यादा यूनिट रक्त का संग्रह हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1971 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं वीरों का सम्मान करेगा पूर्व सैनिक सेवा परिषद
    Next Article इथियोपिया की सुतुमे केबेड़े ने नौवें संस्करण के टाटा स्टील वर्ल्ड 25K में महिला वर्ग का खिताब बरकरार रखा

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.