Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में भाजपा की कारपेट बांबिंग शुरू, नड्डा और गडकरी आज करेंगे प्रचार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में भाजपा की कारपेट बांबिंग शुरू, नड्डा और गडकरी आज करेंगे प्रचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्टार प्रचारकों की कारपेट बांबिंग शुरू कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे. शाम में चार बजे वह राजधानी के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी करेंगे.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के अगले ही दिन नितिन गडकरी एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. वह लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे़ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मणिका, पांकी, छतरपुर और हुसैनाबाद के विधानसभा कोर कमेटी व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम चार बजे श्री नड्डा पार्टी मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक करेंगे़ वहीं, केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी शुक्रवार को बिश्रामपुर जायेंगे़ विश्रामपुर में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे.मनिका से भाजपा के रघुपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. हरि कृष्ण सिंह की जगह पार्टी ने उन्हें इस बार टिकट दिया है. उनके खिलाफ कांग्रेस के रामचंद्र सिंह यहां से उम्मीदवार हैं. कांग्रेस इस बार राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.पांकी में भाजपा ने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह के मुकाबले शशिभूषण मेहता को उतारा है. छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर का टिकट काटकर भाजपा ने मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. श्री नड्डा हुसैनाबाद विधानसभा कोर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे. हालांकि, यहां से पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेस्‍टइंडीज से मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन और ऋषभ पंत पर भरोसा
    Next Article दिल्ली की हवा फिर से हुई जानलेवा, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा प्रदूषण

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.