Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेस्‍टइंडीज से मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन और ऋषभ पंत पर भरोसा
    Breaking News Headlines खेल

    वेस्‍टइंडीज से मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन और ऋषभ पंत पर भरोसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम की घोषण कर दी गई है. विराट कोहली की कप्‍तानी में वन डे और टी-20 टीम की घोषणा की गई. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी टीम में रखा गया है. सलामी बल्लेबाज धवन विश्व कप से चोट के कारण बाहर होने के बाद से फॉर्म में नहीं हैं.धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में 41, 31 और 19 रन बनाए.अपनी लय हासिल करने के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी खेला लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके. ऋषभ पंत की लगातार खराब फॉर्म के बावजूद उन्‍हें टीम में रखा गया है. एमएस धोनी के फैंस को निराशा हाथ लगी है, धोनी की वापसी नहीं हो पाई है.

    खराब प्रदर्शन के बावजूद शिखर धवन और ऋषभ पंत पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. इन्‍हें दोनों फॉर्मेट के लिए टीम में रखा गया है. वनडे टीम में केदार जाधव अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे. मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी20 के अब वनडे टीम में भी मौका दिया गया है. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आए हैं. तेज गेंदबाजी में भुवनेश्‍वर कुमार चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. दीपक चाहर को उनके अच्‍छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. मोहम्‍मद शमी को भी जगह मिली है.

    टीम चयन के लिए गुरुवार को कोलकाता में चयनसमिति की बैठक हुई. इसमें बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह के साथ ही मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद व चयन समिति के सदस्‍य गगन खोड़ा, शरणदीप सिंह भी शामिल हुए. एमएसके प्रसाद की अध्‍यक्षता वाली चयनसमिति की यह आखिरी मुलाकात थी.

    वन डे के लिए टीम इस प्रकार है

    विराट कोहली (कप्‍तान)
    रोहित शर्मा (उपकप्‍तान)
    शिखर धवन
    केएल राहुल
    श्रेयस अय्यर
    मनीष पांडे
    ऋषभ पंत
    शिवम दुबे
    केदार जाधव
    रविंद्र जड़ेजा
    युजवेंद्र चहल
    कुलदीप यादव
    दीपक चाहर
    मोहम्मद शामी
    भुनेश्वर कुमार
    टी-20 के लिए टीम इस प्रकार है

    विराट कोहली (कप्‍तान)
    रोहित शर्मा (उपकप्‍तान)
    धवन
    केएल राहुल
    श्रेयस अय्यर
    मनीष पांडे
    ऋषभ पंत
    शिवम दुबे
    वाशिंगटन सुंदर
    रविंद्र जड़ेजा
    युजवेंद्र चहल
    कुलदीप यादव
    दीपक चाहर
    मोहम्मद शामी
    भुनेश्वर कुमार

    दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से मुंबई में टी20 मुकाबले के साथ सीरीज शुरू होगी. इसके तहत 3 T-20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. तिरुवनंतपुरम (8 दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर) में बाकी के दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. 3 वनडे मैचों की शुरुआत चेन्नई में 15 दिसंबर को मैच से होगी. इसके बाद विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में आखिरी 2 वनडे होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना गुप्ता ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया
    Next Article झारखंड में भाजपा की कारपेट बांबिंग शुरू, नड्डा और गडकरी आज करेंगे प्रचार

    Related Posts

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    November 5, 2026

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    November 5, 2026

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.