Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भरोसा नहीं, ‘अराजकता’ फैलाने की कर रही है कोशिश: नड्डा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भरोसा नहीं, ‘अराजकता’ फैलाने की कर रही है कोशिश: नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भरोसा नहीं, ‘अराजकता’ फैलाने की कर रही है कोशिश: नड्डा

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर ‘अराजकता’ फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लगाए गए आक्षेपों के लिए विपक्षी दलों की निंदा की।

    संसद परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए राज्यसभा में सदन के नेता नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पर सदन के कामकाज में सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया।

     

     

    विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) के नेताओं की ओर से बुधवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उपराष्ट्रपति के खिलाफ आरोप लगाए जाने की निंदा करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘खरगे जी एक वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि सभापति का निर्णय अंतिम और निर्विवाद है। सदन के बाहर इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’

    ‘इंडिया’ के घटक दलों ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को हटाने के लिए नोटिस देने के एक दिन बाद बुधवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति अपनी अगली पदोन्नति के लिए सरकार के प्रवक्ता बनकर काम कर रहे हैं और उनके आचरण ने देश की गरिमा को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

    विपक्षी दलों के नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि धनखड़ से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए उन्हें नोटिस देने का कदम उठाना पड़ा।

     

     

    नड्डा ने कहा, ‘‘खरगे जी को सदन में बोलने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया है, यह ऑन रिकॉर्ड है कि उन्होंने इनकार कर दिया … उन्हें सभापति के कक्ष में आने के लिए भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सदन में सहयोग नहीं करना चाहती। वे लोकतांत्रिक और संसदीय प्रणाली में विश्वास नहीं करते हैं और वे अराजकता लाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

    नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है जहां संसद में काम करना मुश्किल हो जाए।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है कि वे संसदीय परंपराओं की दुहाई दे रहे हैं।’’

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस, अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के साथ पार्टी के संबंधों पर उठाए जा रहे सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

    उन्होंने मांग की कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए।

    नड्डा ने इससे पहले राज्यसभा में कमोबेश यही आरोप विपक्षी दलों पर लगाए, जिसके कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रमिकों का वेतन रोकने और जालसाजी कर कैमरून भेजने वाले नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.