Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

    * 20 दिसंबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा
    एक्सएलआरआइ समेत देश के 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा पांच जनवरी 2025 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने जैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. एक्सएलआरआइ को ओर से बताया गया कि यह ना सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि यह भारत के फ्यूचर लीडर में मैनेजमेंट के कोर्स के प्रति बढ़ी लोकप्रियता को भी दर्शाती है.

     

     

    जैट पिछले कई दशकों से भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक विश्वसनीय प्रवेश द्वार रहा है. इन स्कूलों के पासआउट स्टूडेंट आज वैश्विक स्तर पर कई बड़ी कंपनियों व प्रमुख संगठनों में प्रभावशाली भूमिकाएँ निभा रहे हैं. परीक्षा की उत्कृष्टता और प्रतिष्ठा ने विभिन्न शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभागियों को आकर्षित किया है.

     

    जैट की विशेषता इसका समावेशी और अनोखा प्रारूप है. पूरे देश में एक ही समय पर आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करती है. जैट के संयोजक प्रोफेसर राहुल शुक्ला ने कहा, “जैट हमेशा समावेशिता और विविधता का प्रतीक रहा है, और इस वर्ष के रिकॉर्ड पंजीकरण हमारी इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. उम्मीदवारों के पॉजिटिव फीडबैक हमारे इस विश्वास को मजबूत करती है कि हम मैनेजमेंट एडुकेशन में ट्रांसफर्मेटिव पावर हैं.

     

     

    मालूम हो कि जैट में आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में
    30 नवंबर तय की गयी थी. जिसे बढ़ा कर 10 दिसंबर तक की गई. इससे भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में आवेदन करने करने के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिला. जैट 5 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाला है, एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायती नहीं पक्षपात करती है सीजीपीसी: कुलविंदर
    Next Article JAMSHEDPUR :सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की अहम बैठक

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.